Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरिद्वार: बाजार में नमाज पढ़ने पर पुलिस ने 8 गिरफ्तार… जानिये पुलिस ने क्या कहा
    उत्तराखंड

    हरिद्वार: बाजार में नमाज पढ़ने पर पुलिस ने 8 गिरफ्तार… जानिये पुलिस ने क्या कहा

    adminBy adminJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: बाजार में नमाज पढ़ने पर पुलिस ने 8 गिरफ्तार… जानिये पुलिस ने क्या कहा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के हरिद्वार में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में सार्वजनिक रूप से नमाज अदा करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। जिला मुख्यालय के पास स्थित रिहायशी कॉलोनी शिवालिक नगर की पीठ बाजार में गुरुवार देर शाम आठ लोगों के सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) स्वतंत्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निजाम (22), नसीम (52), सज्जाद अहमद (50), मुरसलीन (38), अशरफ (45), असगर (37), मुस्तफा (35) और इकराम (47) को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी-उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चेतावनी के बाद जमानत देकर छोड़ दिया गया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी लोगों ने बिना अनुमति के सार्वजनिक जगह पर नमाज अदा की थी। इसलिए उन पर सीआरपीसी की धारा-151 (संज्ञेय अपराध रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत कार्रवाई की गई। हरिद्वार की डीएसपी निहारिका सेमवाल ने कहा कि “यह नियम सभी के लिए है चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, कहीं भी सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का कृत्य नहीं कर सकते हैं। अगर इसके खिलाफ आप जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी।” कल परसों बारिश हुई थी। शिवालिक नगर की पीठ बाजार में ये लोग रेहड़ी-पटरी लगाते हैं। बारिश की वजह से उन्होंने वहीं दरी बिछाई और नमाज पढ़ने लगे। इसी पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। पुलिस में शिकायत कर दी गई। चूंकि कांवड़ का टाइम है, दूसरों को आपत्तिजनक लगी। इस वजह से हमने उनके ऊपर कार्रवाई की। इनको एक दिन के लिए जेल भेजा गया। कल उन्हें बेल मिल गई थी।”

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बाजार में नमाज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version