Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में पकड़ा गया इंटरनेशनल कॉल सेंटर फर्जीवाड़ा, 1.26 करोड़ रुपये हुए बरामद
    उत्तराखंड

    देहरादून में पकड़ा गया इंटरनेशनल कॉल सेंटर फर्जीवाड़ा, 1.26 करोड़ रुपये हुए बरामद

    adminBy adminJuly 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में पकड़ा गया इंटरनेशनल कॉल सेंटर फर्जीवाड़ा, 1.26 करोड़ रुपये हुए बरामद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड  की राजधानी देहरादून में एसटीएफ की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। एसटीएफ ने शहर के बीच चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर से एंटीवायरस, कंप्यूटर अपडेट और अन्य कई टेक्निकल चीजों पर लोगों को फंसा कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। जानकारी है कि इस कॉल सेंटर से भारत से बाहर के देशों के कई लोगों के साथ ठगी की जा चुकी है। इस छापेमारी से एसटीएफ ने मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कैश भी बरामद किए हैं। एसटीएफ ने कॉल सेंटर को संचालित कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

    माना जा रहा है कि इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड यह महिला ही है, जो अपनी टीम के साथ मिलकर अभी तक करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुकी है। बता दें इससे पहले इसी गिरोह का एक कॉल सेंटर गुड़गांव में भी संचालित हो रहा था, जिस पर पिछले साल कार्रवाई की गई थी। जांच और पूछताछ के बाद इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी 11 के खिलाफ सीआरपीसी नोटिस 41 के तहत सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, 7 लोगों को वांटेड किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। STF की इस छापेमारी में कॉल सेंटर से एक करोड़ 26 लाख कैश भी बरामद किया गया है।

    एसटीएफ की टीम न्यू रोड स्थित एक कांप्लेक्स में पहुंची। यहां ए टू जेड नाम से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। पूरी बिल्डिंग किराये पर ली गई थी। टीम अंदर पहुंची तो चौंक गई। वहां दो-चार नहीं बल्कि 300 से अधिक युवक-युवतियां मौजूद थे। इनसे बारी-बारी से पूछताछ की गई तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। एसटीएफ ने इनके लैपटॉप और कंप्यूटर की जांच की तो सारा मामला समझ में आ गया। यहां भी अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा आदि के लोगों से इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संपर्क किया जाता था। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट समेत अन्य कंपनियों की सेवाएं देने के नाम पर उनके कंप्यूटर में एक पॉप-अप जनरेट किया जाता था। आने वाले इस पॉप-अप को वे एक फर्जी मेल या लिंक से ठीक कर देते थे।

    इसके एवज में उनसे 100 से 300 डॉलर तक लिए जाते थे। एसटीएफ ने तलाशी ली तो एक आलमारी में नोटों की गड्डियां मिलीं। नोटों को गिना गया तो यह 1।26 करोड़ की नकदी थी। इसके अलावा 245 लैपटॉप और 61 कंप्यूटर बरामद किए गए। मौके से एक युवती समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 11 को नोटिस देकर जमानत दे दी गई जबकि तीन को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar इंटरनेशनल कॉल सेंटर फर्जीवाड़ा उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version