Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मेरा दिल बहुत बड़ा है, इसीलिए हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में हैं- हरीश रावत
    उत्तराखंड

    मेरा दिल बहुत बड़ा है, इसीलिए हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में हैं- हरीश रावत

    adminBy adminJuly 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मेरा दिल बहुत बड़ा है, इसीलिए हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में हैं- हरीश रावत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार के कांग्रेसियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ लोग चार साल, ग्यारह महीने कट्टर कांग्रेसी होते हैं, लेकिन चुनाव के एक महीने में कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए वोट नहीं करते। सोमवार को यह बात उन्होंने बीते दिनों जयराम आश्रम में हुई कांग्रेसियों की बैठक को लेकर कहीं। उन्होंने कहा कि उस बैठक में कुछ ऐसे ही कांग्रेसी शामिल थे। हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपनी दावदेारी से सीधे-सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए उन्होंने कहा कि फिलवक्त उनके लिए पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

    आपको बता दें लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार सीट हरक सिंह रावत और हरीश रावत के लिए हॉट बनती जा रही है। हरक के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने धर्मनगरी के एक आश्रम में कांग्रेसियों की जमात लगाई। हरक सिंह रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर उन्होंने कहा कि पहले हरिद्वार आकर कांग्रेस को मजबूत तो करें। जहां तक मेरे बड़ा दिल दिखाने की बात है तो वह बहुत बड़ा है, तभी तो हरक सिंह आज कांग्रेस में हैं। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हरीश रावत ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का नाम लिए बिना कहा कि कुछ चेहरे भाजपा के मोहरे बन गए थे।

    उन्हें उन्होंने तब भी उजाड़ू बल्द बताया था। वे लोकतंत्र की हत्या करने में भाजपा के साथ थे लेकिन कांग्रेस ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें फिर से अपनाया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और हरक सिंह की मुलाकात पर हरीश रावत ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर कांग्रेस से जुड़े हरक का कोई संबंध महाराष्ट्र के राज्यपाल से नहीं होना चाहिए।  भाजपा सरकार देश के माहौल को खराब करने पर तुली है। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर की यह पदयात्रा निकाली जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महंगाई के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गाय और भैंस के थनों से निकलने वाले दूध पर जीएसटी लगा रही है। तो वह दिन भी दूर नहीं जब आम जनता को हवा पर भी जीएसटी का भुगतान करना पड़े। उन्होंने कहा महंगाई के मुद्दे पर भी कांग्रेस जल्द व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हरक सिंह रावत हरीश रावत
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version