Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अग्निवीरों भर्ती: उत्तराखंड में अगले महीने यहाँ शुरू होगी… आप भी कर लें तैयारी
    उत्तराखंड

    अग्निवीरों भर्ती: उत्तराखंड में अगले महीने यहाँ शुरू होगी… आप भी कर लें तैयारी

    adminBy adminJuly 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अग्निवीरों भर्ती: उत्तराखंड में अगले महीने यहाँ शुरू होगी… आप भी कर लें तैयारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ गयी है। अगले महीने यानी अगस्त में रानीखेत में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डायरेक्टर रिक्रूटमेंट आदित्य मिश्रा ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से भर्ती के दौरान प्रशासन से सहयोग मांगा। डायरेक्टर रिक्रूटमेंट ने कहा कि भर्ती रैली में काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं। अभ्यर्थियों की भर्ती में पात्रता संबंधी कई कठिनाइयां सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र से चेहरे का मिलान और अभिलेख सत्यापन में सहायता की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

    अग्निपथ योजना के तहत इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में सैनिकों की चार साल के लिए भर्ती की जा रही है। चार साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। शेष 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवीरवायु की 3500 भर्तियां होनी हैं। अग्निवीर का चार साल की ट्रेनिंग के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस रहेगा। अग्निवीर ग्रेच्युटी के हकदार नहीं होंगे। सेवा के दौरान अग्निवीर सेना के अस्पतालों और सीएसडी कैंटीन का भी लाभ उठा सकेंगे। अग्निवीरों को सालाना 30 छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा सिक लीव डॉक्टर की सलाह पर ही दी जाएगी।

    भर्ती योग्‍यता

    भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर सैनिक, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी व ट्रेड्समैन समेत अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार युवा ने 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। उसका जन्म एक अक्टूबर, 1999 से एक अप्रैल, 2005 के बीच हुआ हो। अभ्यर्थी किसी भी आपराधिक की गतिविधि का शिकार न हुआ हो। मापदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।

    agniveer devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar recruitment uttarakhand news uttarakhand samachar अग्नीवीर उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version