Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बड़ी खबर: बदरीनाथ हाईवे पर हुनमान चट्टी के पास अलकनन्दा में समाई कार… दो शव बरामद, एक लापता
    उत्तराखंड

    बड़ी खबर: बदरीनाथ हाईवे पर हुनमान चट्टी के पास अलकनन्दा में समाई कार… दो शव बरामद, एक लापता

    adminBy adminJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ी खबर: बदरीनाथ हाईवे पर हुनमान चट्टी के पास अलकनन्दा में समाई कार… दो शव बरामद, एक लापता
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बदरीनाथ हाईवे पर हुनमान चट्टी के पास आज मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर अलकनन्दा नदी में समा गई है। कार सवार दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सवार पुलिस के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे जिनमें बदरीनाथ में तैनात एक पुलिस कर्मी और उनके स्‍वजन थे। एक अन्‍य सवार की खोजबीन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी है।

    एक सफेद रंग की फाक्सवैगन कार पोलो हनुमान चट्टी से बदरीनाथ की तरफ लगभग तीन किलोमीटर पहले अलकनंदा नदी में गिर गई, जिसकी सूचना वहां पर कार्यरत मजदूरों द्वारा दी गई। उक्त कार में थाना बदरीनाथ पर कार्यरत महिला कांस्टेबल प्रेमलता व उसके स्‍वजन सवार थे। अभी तक उक्त कार का पता नहीं चल पाया है। वहीँ टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग-ब्यासी के पास सोमवार देर रात एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। एसडीआरएफ उत्तराखंड ने तलाशी अभियान चलाकर खाई से शव को निकाल लिया है, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

    जानकारी के अनुसार, चार दोस्त स्कॉर्पियो से केदारनाथ के दर्शन कर ऋषिकेश की तरफ जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। देर रात एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी ने सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम रात में ही 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर तीन लोगों का रेस्क्यू किया और अस्पताल भेजा। जबकि मृत युवक को शव खाई से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त निशांत (23) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायलों में संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेंद्र दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोएडा, वर्षा पुत्री शेर सिंह निवासी दिल्ली, अंकित निवासी गाजियाबाद शामिल हैं।

    badrinath highway devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version