Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश… कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर रखकर लुटे 15 लाख
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश… कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर रखकर लुटे 15 लाख

    adminBy adminJune 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: बैंक में घुसे हथियारबंद बदमाश… कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर रखकर लुटे 15 लाख
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में घुसे तीन बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर दिनदहाड़े पंद्रह लाख रुपये की नकदी लूट ली है। बैंक कर्मी लुटेरों का विरोध करने का साहस नहीं कर पाए। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बैंक कर्मियों के बयान लेने के बाद बताया कि इस घटना में तीन हथियारबंद बदमाश शामिल रहे हैं। इनमें से एक बदमाश ग्राहक के तौर पर बैंक में तकरीबन एक घंटे पहले से मौजूद था। तकरीबन साढ़े तीन बजे दो हथियारबंद बैंक में दाखिल हुए और इस दौरान पहले से बैंक में मौजूद बदमाश ने तमंचा निकालकर काउंटर नंबर के सामने बैंक कर्मी पर तान दिया। इस दौरान दो अन्य हथियार बंद मुख्य गेट के पास तमंचा लेकर जमे रहे। तमंचे के बल पर कैश काउंटर में रखी पूरी नकदी लूट ली। इसके बाद तीनों तमंचा लहराते हुए बैंक से बाहर की तरफ भाग निकले।

    एसएसपी ने बताया कि घटना के वक्त बैंक का सायरन नहीं बजा और सीसीटीवी की क्वालिटी भी कमजोर दिखी। बैंक में घुसे तीन बदमाशों में से दो ने पगड़ी पहन रखी थी। घटना की जांच के लिए एसओजी के अलावा कई पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई है। सात अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिसमें सीओ बाजपुर, सीओ काशीपुर बीर सिंह और सीओ आशीष भारद्वाज को भी शामिल किया गया है। टीम की अध्यक्षता काशीपुर पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    devbhumi news devbhumi samachar kashipur news pahad news pahad samachar pnb bank uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हथियारबंद बदमाश
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version