Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरिद्वार: गंगा दशहरा पर आज चप्पे-चप्पे पर निगरानी… डीएम और एसएसपी ने दिए निर्देश
    उत्तराखंड

    हरिद्वार: गंगा दशहरा पर आज चप्पे-चप्पे पर निगरानी… डीएम और एसएसपी ने दिए निर्देश

    adminBy adminJune 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: गंगा दशहरा पर आज चप्पे-चप्पे पर निगरानी… डीएम और एसएसपी ने दिए निर्देश
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गंगा दशहरा के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। आधी रात के बाद से ही यहां पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर रात से ही पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालु गंगा पूजन स्नान और ध्यान करने के बाद दान पुण्य भी कर रहे हैं। मोक्ष की कामना के साथ लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं कहना है कि भारतवर्ष से कोरोनावायरस जल्द से जल्द समाप्त हो ऐसी गंगा मैया से मनोकामना की है।

    आपको बता दें गंगा दशहरा स्नान आज 9 जून को और निर्जला एकादशी का 10 जून को है। स्नान पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद करने का दावा किया है। हरकी पैड़ी पर कड़ी चौकसी रहेगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार शाम से बैरिकेडिंग कर दी गई। हरकी पैड़ी समेत आसपास के घाटों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने स्नान पर्व पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रिफिंग की। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और आईजी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में दो दिनों के स्नान पर्व ड्यूटी के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर उनकी ड्यूटी समझाई।

    आज दोपहर से ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए हाईवे पर भारी वाहनों को बंद कर दिया जाएगा। देहरादून से आने वाले वाहनों को लालतप्पड़ और रुड़की की ओर से आने वाले वाहनों को बहादराबाद हाईवे पर रोका जाएगा। गंगा दशहरा स्नान पर्व के लिये सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन तथा 37 सेक्टर में बांटा गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों पर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। घाटों पर तैनात पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करेंगे। डीएम विनय शंकर पांडेय ने सीएमओ डॉ. खगेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि अमावस्या स्नान पर्व की तरह ही चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस खड़ी की जाएं।

    devbhumi news devbhumi samachar ganga snan haridwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ गंगा दशहरा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version