Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»गर्मी से तपा उत्तराखंड: जून का पहला सप्ताह 29 साल में रहा सबसे गर्म… लोग बेहाल
    उत्तराखंड

    गर्मी से तपा उत्तराखंड: जून का पहला सप्ताह 29 साल में रहा सबसे गर्म… लोग बेहाल

    adminBy adminJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    गर्मी से तपा उत्तराखंड: जून का पहला सप्ताह 29 साल में रहा सबसे गर्म… लोग बेहाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाओं से उत्तराखंड भी इन दिनों तप रहा है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे।

    जून की गर्मी अपने चरम पर है। माह के पहले दिन से ही पारा रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। दून समेत आसपास के इलाकों में जून का पहला सप्ताह बीते 29 साल में सबसे गर्म रहा। इस दौरान पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। साथ ही बारिश भी 100 प्रतिशत कम रही। मौसम के तल्ख तेवर के कारण उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मैदानी इलाकों में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। इस बीच पारा लगातार सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। जिससे जन-जीवन प्रभावित है।

    अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही कुछ दिनों तक राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि पंद्रह जून तक गर्मी से बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है। मई के अंत में हुई झमाझम बारिश के बाद जून की शुरुआत से मौसम शुष्क है। दून में जून का पहला हफ्ता बेहद गर्म रहा। पिछले 10 साल में पहली बार जून का पहला सप्ताह सूखा बीता। इस दौरान प्रदेशभर में न के बराबर बारिश हुई।

    devbhumi news devbhumi samachar garmi hot pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version