Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सोमवती अमावस्‍या: तड़के से ही गंगा घाट पर लगा श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा, आधी रात से ही आस्था की डुबकी
    उत्तराखंड

    सोमवती अमावस्‍या: तड़के से ही गंगा घाट पर लगा श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा, आधी रात से ही आस्था की डुबकी

    adminBy adminMay 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    सोमवती अमावस्‍या: तड़के से ही गंगा घाट पर लगा श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा, आधी रात से ही आस्था की डुबकी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आज 30 मई को सोमवती अमावस्‍या के मौके पर सोमवार को उत्‍तराखंड के विभिन्‍न गंगा घाटों और अन्‍य नदियों के घाटों पर लोगों द्वारा पुण्‍य की डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। स्‍नान और दान का क्रम लगातारी जारी है। स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार हर की पौड़ी आते हैं। इसको देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

    उत्तराखंड में इन दिनों एक तरफ चारधाम यात्रा चल रही है ऐसे में उसके लिए भी अलग से ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को बीते दिन ब्रीफ किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए थे। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दोपहर दो बजकर 54 मिनट के बाद अमावस्या तिथि लगने से घाटों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। सोमवार को भी सोमवती अमावस्या का स्नान है। वहीं, हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहनों के दबाव से जगह-जगह जाम लगता रहा।

    पुलिस प्रशासन की ओर से स्नान पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा गया है। अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भी मंगवाई गई है। 700 पुलिसकर्मी और छह कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री है।

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार सोमवती अमावस्‍या
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version