Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: दिनदहाड़े युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, घर का इकलौता चिराग था विशाल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: दिनदहाड़े युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, घर का इकलौता चिराग था विशाल

    adminBy adminMay 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: दिनदहाड़े युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, घर का इकलौता चिराग था विशाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बीते दिन छात्रों के दो गुटों के बीच चली आ रही रंजिश के कारण पांच-छह नकाबपोशों ने एक युवक को घेर लिया और दिनदहाड़े बीच चौराहे पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। आस-पास के दुकानदार घायल को ई-रिक्शे में डालकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के थाना स्वार के अंतर्गत ग्राम सलारपुर निवासी रमेश कांबोज का परिवार 18 साल पहले काशीपुर के केलाखेड़ा के ग्राम रामनगर में आकर बस गया था।

    रमेश कांबोज टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका इकलौता बेटा विशाल बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे अपने दो दोस्तों के साथ कार से बाजपुर जा रहा था। मुडिया तिराहे पर स्थित जूस कार्नर के सामने कार चला रहे युवक ने गाड़ी रोकी और विशाल जूस लेने के लिए कार से उतरा। इसी बीच वहां खड़े पांच-छह नकाबपोश हमलावर उसे लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से पीटने लगे। यह देख विशाल के साथी कार लेकर वहां से भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान बाजपुर कोतवाली के एसआई भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि मारपीट में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है जिसमें कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है। परिवार वालों का कहना है कि विशाल का कुछ समय पहले एक स्कूल के छात्रों से विवाद हुआ था और उसके बाद छात्रगुटों में कई बार भिड़ंत हुई थी। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    devbhumi news devbhumi samachar hatya murder pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version