Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»विदेशी जोड़ा पनामा से पहुंचा गंगोत्री धाम, हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह
    उत्तराखंड

    विदेशी जोड़ा पनामा से पहुंचा गंगोत्री धाम, हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह

    adminBy adminMay 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    विदेशी जोड़ा पनामा से पहुंचा गंगोत्री धाम, हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गंगोत्री धाम में एक विदेशी जोड़ा हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधा। पवित्र धाम में स्थित भगीरथ शिला पर तीर्थपुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ विवाह संपन्न कराया। गंगोत्री में विदेशी जोड़े का विवाह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। चारधाम यात्रा के बीच जिले के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन को पहुंच रहे हैं। करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक गंगोत्री धाम में मंगलवार को पनामा कंट्री से एक विदेशी जोड़ा भी हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेने यहां पहुंचा।

    इस दौरान गंगोत्री धाम आए तीर्थ यात्रियों ने भी विदेशी जोड़े के सात फेरे और विवाह की अन्य रस्मों को देखा। विदेशी नव विवाहित दंपती ने बताया कि उनकी हिंदू धर्म में गहरी आस्था है। सोमवार को विदेशी जोड़ा अपने साथ विवाह के रीति रिवाज व रस्मों से जुड़ा सामान लेकर गंगोत्री धाम में पहुंच गया था। फिर मंगलवार को इस जोड़े में दूल्हा जोंस गोंजालेन और दुल्हन फिलिजाबेथ ने हिंदू रस्मों रिवाज के तहत विवाह किया। गंगोत्री धाम स्थित भगीरथ शिला पर तीर्थ पुरोहित आचार्य विपिन सेमवाल व गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ विवाह को संपन्न करवाया। गंगोत्री में विदेशी जोड़े का विवाह देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

    इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के दोस्त भी मौजूद रहे। जोस गोंजालेन ने फिलिजाबेथ की मांग में सिंदूर भरी। जोस और फिलिजाबेथ ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। इस दौरान नव विवाहित विदेशी जोड़ा गंगोत्री धाम की खूबसूरती के कायल नजर आए। दुल्हन फिलिजाबेथ ने कहा कि देवभूमि के पवित्र धाम में हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेकर हम धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ने उन्हें बचपन से ही आकर्षित किया है। इच्छा थी कि शादी करेंगे तो हिंदू रीति रिवाज से और आज गंगोत्री धाम में आकर वो सपना पूरा हुआ है।

    devbhumi news devbhumi samachar gangotri yatra pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar videshi joda उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version