Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बीच ज़ुबानी जंग… जान लीजिये पूरा मामला
    उत्तराखंड

    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बीच ज़ुबानी जंग… जान लीजिये पूरा मामला

    adminBy adminMay 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बीच ज़ुबानी जंग… जान लीजिये पूरा मामला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने दुबई गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराज राज्य के नहीं, विश्व के पर्यटन मंत्री हैं। दरअसल, कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर इन दिनों प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्ष ठप रही चारधाम यात्रा इस बार पुराने तरीके से प्रारंभ हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। इससे यात्रा को लेकर सरकार की व्यवस्था कम पड़ रही हैं। बीते दिनों गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा चार धाम में होने वाली मौत और अन्य व्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।

    प्रीतम सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्था पंगु साबित हो रही है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के दावे जमीन पर दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि महाराज प्रदेश के पर्यटन मंत्री नहीं हैं। वैसे भी वह देश और प्रदेश की बात नहीं करते, विश्व की बात करते रहते हैं। अब  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) जहां दुनिया भर के टूर आपरेटर और पर्यटन से जुड़े लोग एकत्र हो रहे हों, ऐसे विश्व स्तरीय आयोजन में उत्तराखंड के प्रतिभाग करने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए थी। उन्हें शायद नहीं पता कि जब पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने की बात करते हैं तो हमें दुनिया के साथ बैठकर ही बात करनी पड़ेगी।

    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रीतम सिंह के बयान को उनकी अपरिपक्वता और नामझी बताते हुए कहा कि ने दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) जहां दुनियां भर के टूर आपरेटर और पर्यटन से जुड़े लोग इकठ्ठा हो रहे हों, ऐसे विश्व स्तरीय आयोजन में उत्तराखंड के प्रतिभाग करने पर उन्हें प्रसन्नता व्यक्त करनी चाहिए थी। लेकिन उन्होने ऐसा न करके बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pritam singh satpal maharaj uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version