Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»शादी में शामिल होने त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग… देवभूमि की सुन्दरता पर हुए मंत्रमुग्ध
    उत्तराखंड

    शादी में शामिल होने त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग… देवभूमि की सुन्दरता पर हुए मंत्रमुग्ध

    adminBy adminMay 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शादी में शामिल होने त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग… देवभूमि की सुन्दरता पर हुए मंत्रमुग्ध
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने मैनेजर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। वीरू को अपने बीच पाकर यहां लोग बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान वीरू ने भी यहां लोगों से बातचीत कर त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही आराध्य की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया। बीते सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने वाहन से त्रियुगीनारायण पहुंचे थे। वह सीतापुर में एक होटल में ठहरे। इसके बाद वह शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण पहुंचे, जहां वह अपने मैनेजर अमृतांश और नेहा के विवाह समारोह में शामिल हुए।

    इस दौरान उन्‍होंने त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। सहवाग ने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य की भरपूर तारीफ की। मंगलवार को वह देहरादून रवाना हो गए। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य स्वर्ग जैसी अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि यहां भगवान केदारनाथ स्वयं विराजमान हैं। बदरीनाथ के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम भी हैं। देश विदेश से भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ उत्तराखंड आते हैं। उन्‍होंने कहा कि त्रियुगीनारायण मंदिर में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। कहा कि मेरा सौभाग्य है कि वह इस पवित्र स्थान पर आए।

    वीरेंद्र सहवाग ने त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना भी की व भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके तीर्थ पुरोहित गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि सहवाग ने मंदिर पूजा अर्चना की। वह भगवान विष्णु के दर्शन से काफी खुश थे। इस अवसर पर तीर्थपुरोहित सर्वेश नंद, आशीष गैरोला, योगेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। त्रियुगीनारायण से देहरादून वापसी के दौरान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को सोनप्रयाग से रामपुर पहुंचने के लिए दो घंटे जाम में जूझना पड़ा। इस दौरान वह स्वयं ही वाहन चला रहे थे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar triyuginarayan temple uttarakhand news uttarakhand samachar virendra sehwag उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version