Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय में 34 विषयों के लिए हुई पी.एच.डी प्रवेश परीक्षा
    उत्तराखंड

    एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय में 34 विषयों के लिए हुई पी.एच.डी प्रवेश परीक्षा

    adminBy adminSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय में 34 विषयों के लिए हुई पी.एच.डी प्रवेश परीक्षा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

    लिखित परीक्षा एवम् गुणवत्ता युक्त शोध विश्वविद्यालय की प्राथमिकता

    देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 34 विषयों में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 140 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी अकादमिक क्षमता का परिचय दिया। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में गंभीर शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला।

    विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि “गुणात्मक रिसर्च किसी भी विश्वविद्यालय की असली पहचान होती है। हमारी प्राथमिकता है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किए जाने वाले शोध कार्य न केवल अकादमिक स्तर पर बल्कि समाज और राष्ट्र के हित में भी उपयोगी सिद्ध हों। हमारी कोशिश है कि यह विश्वविद्यालय अपने शोध कार्यों के लिए देश और विदेश तक ख्याति प्राप्त करे।”

    विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डाॅ0) कुमुद सकलानी ने भी रिसर्च गतिविधियों को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय शोध को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि यहाँ ऐसे शोध हों जिनसे उत्तराखंड सहित पूरे देश और वैश्विक समाज को फायदा पहुँचे।”

    रिसर्च डीन डाॅ0 अशोक सिंह भण्डारी ने बताया कि इस बार 140 प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा दी। लिखित परीक्षा (आर.ई.टी.) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा और तत्पश्चात मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य है कि केवल वही छात्र शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ें जिनमें गुणवत्ता, शोध क्षमता और अकादमिक प्रतिबद्धता हो।

    परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा केन्द्र अधीक्षक डाॅ0 सोनिया गम्भीर, उप केन्द्र अधीक्षक डाॅ0 प्रदीप सेमवाल, डाॅ0 मोनिका बंगारी, डाॅ0 नवीन गौरव, डाॅ0 रेखा ध्यानी के साथ-साथ अनुभाग अधिकारी विरेन्द्र सिंह गुसांई, गणेश कोठारी, ज्योति नेगी और भारत जोशी का विशेष सहयोग रहा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version