Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता देने के निर्देश
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता देने के निर्देश

    adminBy adminSeptember 8, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता देने के निर्देश
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, पुनर्निर्माण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को मानक अनुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए तथा किसानों के नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट भेजी जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी-नालों के किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को 15 दिनों के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में धर्मांतरण कानून के अंतर्गत दर्ज मामलों की समीक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सख्त निगरानी और उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही गौ-तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाए, जिसके तहत बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाएं। इसके अतिरिक्त 1905 सीएम हेल्पलाइन की जनपदवार नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version