Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट… अगले चार दिन पहाड़ से मैदान तक झुलसाएगी गर्मी
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट… अगले चार दिन पहाड़ से मैदान तक झुलसाएगी गर्मी

    adminBy adminApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट… अगले चार दिन पहाड़ से मैदान तक झुलसाएगी गर्मी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मौसम विज्ञान केंद्र ने पारे में उछाल को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम कड़ी परीक्षा ले सकता है। मैदानों में हीट स्ट्रोक का खतरा रहेगा। ज्यादातर इलाकों में पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने और ग्लेशियर के तेजी से पिघलने की आशंका है। इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने नौ तारीख से लेकर 12 तारीख तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बढ़ते पारे की वजह से फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हो सकता है। विभाग की ओर एडवाइजरी भी जारी की गई है।

    इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक में चिलचिलाती धूप पसीने छुटा रही है। दिन में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, अरब सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता धीमी होने के कारण फिलहाल बारिश के आसार कम हैं। अगले चार दिन में तापमान में अधिक बढ़त होने की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत में संवेदनशील इलाकों में जंगल की आग विकराल हो सकती है। साथ ही ग्लेशियर तेजी से पिघलने से हिमस्खलन व नदियों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    संबंधित जिलों के प्रशासन को एडवायजरी जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि, इस दौरान वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में चौकसी बरती जाए और अन्य जिलों से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए। किसानों को इस दौरान फसल की नियमित सिंचाई की सलाह दी गई है। वहीं शनिवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। दून में भी आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। पर्यटन, लोनिवि एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने वनों को बचाने में महिला मंगल दलों और स्वयं सहायता समूहों से भी सहयोग की अपील की है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ गर्मी देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार मौसम विभाग
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version