Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»शर्मनाक: पौड़ी में प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे धुत.. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    उत्तराखंड

    शर्मनाक: पौड़ी में प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे धुत.. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    adminBy adminMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शर्मनाक: पौड़ी में प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे धुत.. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के नशे में धुत होकर स्कूल आने और नशे में बच्चों को पढ़ाने का वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वीडियो में दिख रहा था कि किस तरह नशे में धुत एक शिक्षक विद्यालय परिसर में पड़ा है, और बच्चों तथा अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जिसके बाद आज जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) पौड़ी गढ़वाल द्वारा वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए उक्त प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

    मुख्य शिक्षा अधिकारी/प्रभारी डीईओ बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापक के निलंबन का आदेश जारी किया है। उन्होंने निलंबित प्रधानाध्यापक को मामले की विभागीय जांच पूरी होने तक बीईओ कार्यालय थलीसैंण संबद्ध किया है। वहीं नशे के आदी प्रधानाध्यापक के निलंबन से ग्रामीण खुश हैं। विकासखंड थलीसैंण स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुणेथ में सेवारत प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को नशे में धुत होकर विद्यालय आने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विगत कई दिनों से प्रधानाध्यापक के विद्यालय परिसर में नशे की हालत में पड़े रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

    ग्राम प्रधान कुणेथ मनवर सिंह चौहान ने मामले में कार्रवाई करने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण व मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का कहना था कि सेवारत प्रधानाध्यापक की तैनाती के बाद से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बहुत ही खराब हो गया है। वह नशे में धुत रहते हैं, जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी/प्रभारी डीईओ बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि राप्रावि कुणेथ के प्रधानाध्यापक के नशे के हालात में स्कूल आने की शिकायत मिली थी। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि बीईओ की प्राथमिक जांच में प्रधानाध्यापक के नशे की हालत में स्कूल आना पाया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pauri news principal nashe me uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पौड़ी न्यूज़ प्रधानाचार्य नशे में
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version