Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, धारदार हथियार से एक की मौत… तीन गंभीर
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, धारदार हथियार से एक की मौत… तीन गंभीर

    adminBy adminMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कोटद्वार में कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव वार्ड में रविवार दोपहर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल और बेस अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    देर शाम तक पुलिस को तहरीर का इंतजार था। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। कल दिन के करीब एक बजे लकड़ी पड़ाव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते खूनी संघर्ष हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत किया। करीब एक घंटे तक चले मारपीट और बवाल में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला बढ़ता देख हरकत में आई पुलिस ने बेस अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही घटना स्थल लकड़ी पड़ाव में भी पीएसी समेत पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। अशरफ (60) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इमरान (45) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव, इकरार (26) पुत्र मुईनउद्दीन निवासी आमपड़ाव और नदीम अहमद (31) निवासी रतनपुर कुंभीचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को भर्ती कर दिया गया है।

    devbhumi news devbhumi samachar kotdwar news murder pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version