Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»धामी या फिर कोई और… चर्चाओं का बाजार गर्म… रेस में ये दिग्गज… त्रिवेंद्र ने कह दी ये बड़ी बात
    उत्तराखंड

    धामी या फिर कोई और… चर्चाओं का बाजार गर्म… रेस में ये दिग्गज… त्रिवेंद्र ने कह दी ये बड़ी बात

    adminBy adminMarch 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में मोदी-शाह और नड्डा की तिकड़ी मुख्यमंत्री के चुनाव के मामले में किसी भी चेहरे पर दांव लगाकर सबको चौंका सकती है। यह जानते हुए भाजपा में सीएम की कुर्सी के लिए खींचतान शुरू हो गई है। बेशक सीएम पद के लिए कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है, लेकिन अरमान तकरीबन हर कद्दावर नेता के जोर मार रहे हैं। नतीजा यह है कि सियासी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को ही सत्ता की कमान सौंप सकती है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनके चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। यही तर्क धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना के पक्ष में गढ़ा जा रहा है।

    पुष्कर धामी को सीएम बनाए जाने के पक्ष में यह तर्क भी दिया जा रहा है कि चुनाव के दौरान उनके पास इतना समय नहीं था कि वह अपनी विधानसभा सीट पर समय देते। उन्होंने पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। उनकी विधानसभा सीट पर प्रचार की कमान उनकी पत्नी के हाथों में रही। हालांकि आखिरी समय में उन्होंने ताकत झोंकी लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए। अगर धामी से इतर मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर विधायकों में से ही किसी को चुनने की बात होगी तो फिर सतपाल महाराज और धन सिंह के नामों की चर्चा है। दोनों नाम पूर्व में भी चर्चा में रहे हैं। लेकिन यहाँ भी धन सिंह का पलड़ा भारी दिखता है क्यूंकि वो संघ में भी मजबूत पकड़ रखते हैं और बीजेपी को बहुमत से भी काफी ज्यादा सीटें मिली हुई हैं। सतपाल महाराज का पलड़ा तब भारी माना जा रहा था जब बहुमत से कुछ ही सीटें कम या ज्यादा होती।

    चर्चाओं में ब्राह्मण चेहरे वरिष्ठ विधायकों में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर मदन कौशिक, गणेश जोशी और सुबोध उनियाल, विनोद चमोली के नामों की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुमाऊं से बंशीधर भगत और अरविंद पांडेय के नाम भी चर्चाओं में है। विधायकों से जुदा यदि पार्टी बाहर से मुख्यमंत्री के चेहरा तलाशती है तो उसके लिए तीन प्रमुख नामों की चर्चा शुरू हो गई है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नाम लिए जा रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायकों में से किसी एक को सीएम बनाया जाना चाहिए। मैंने चुनाव नहीं लड़ा तो मुख्यमंत्री पद की बात करना भी गलत है। बाकी जिसे भी मौका मिलेगा, हम उनके साथ पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने दोबारा भाजपा को मौका दिया है।

    bjp devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand election uttarakhand news uttarakhand samachar अजय भट्ट अनिल बलूनी उत्तराखंड न्यूज़ गणेश जोशी और सुबोध उनियाल डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार पुष्कर सिंह धामी मदन कौशिक विनोद चमोली
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version