Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    अंकिता हत्याकांड में नया मोड़! पुलकित के पिता ने उठाए कई सवाल, VIP एंगल पर भी दिया बयान

    November 16, 2026

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, November 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»देहरादून में मची सनसनी: कैफे से खींच कर दोस्त ने छात्रा की गोली मारकर की हत्या
    Uttarakhand

    देहरादून में मची सनसनी: कैफे से खींच कर दोस्त ने छात्रा की गोली मारकर की हत्या

    adminBy adminMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में मची सनसनी: कैफे से खींच कर दोस्त ने छात्रा की गोली मारकर की हत्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राजधानी देहरादून में सहस्रधारा रोड स्थित लॉ कॉलेज में छात्र ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। हमले के बाद आरोपी कॉलेज से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है। मौके से आरोपी की बाइक और देशी तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कॉलेज से दोनों डी फार्मा की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक गुरुकुल कांगड़ी, प्लाट तीन, द्वारिका विहार, कनखल जिला हरिद्वार निवासी वंशिका (19) दून में सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्था लॉ कॉलेज से डिप्लोमा कर रही थी।

    उसके साथ आदित्य तोमर पुत्र अनिल तोमर मूल निवासी शामली हाल निवासी ईश्वर विहार रायपुर भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आदित्य ने वंशिका को गुरुवार शाम कॉलेज के पास कैफे में मिलने बुलाया। वहां करीब दस मिनट तक दोनों अंदर बैठकर बातें करते रहे। इसके बाद कैफे से बाहर निकले। यहां अचानक से आदित्य ने तमंचा निकाला। वंशिका कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसके सीने पर गोली चली ली। गोली लगते ही वंशिता अचेत होकर गिर गई। गोली की आवाज से आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को सहस्रधारा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आदित्य मौके पर अपनी बाइक और तमंचा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि हरिद्वार से छात्रा के परिजनों को दून बुलाया गया। उनकी तरफ से आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ छात्रा की हत्या देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता हत्याकांड में नया मोड़! पुलकित के पिता ने उठाए कई सवाल, VIP एंगल पर भी दिया बयान

    November 16, 2026

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version