Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग के लड़कों की बनायी लघु फिल्म ‘पताल ती’ के लिए ऑस्कर की उम्मीदें बढ़ीं, जानिए कहानी
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग के लड़कों की बनायी लघु फिल्म ‘पताल ती’ के लिए ऑस्कर की उम्मीदें बढ़ीं, जानिए कहानी

    adminBy adminMarch 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रुद्रप्रयाग के लड़कों की बनायी लघु फिल्म ‘पताल ती’ के लिए ऑस्कर की उम्मीदें बढ़ीं, जानिए कहानी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की संस्कृति और वहां की परंपराओं को फिर से जीवित करने की जिम्मेदारी लेते हुए उत्तराखंड के युवा लगातार आगे बढ़ रहे हैं और बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं। बात की जाए शॉर्ट फिल्म्स की तो शॉर्ट फिल्म्स में भी उत्तराखंड के युवा शानदार काम कर अपनी प्रतिभा का जीता जागता उदाहरण दे रहे हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसको सुनकर आपके मन में भी ऐसे युवाओं के प्रति सम्मान जाग उठेगा जो कि दिन रात मेहनत कर मुश्किल परिस्थितियों में भी शूटिंग करके उत्तराखंड के कल्चर को, वहां की परंपराओं को और वहां पर रहने वाले लोगों के जीवन को हूबहू एक दर्पण की तरह आप तक लाते हैं।

    39वें बुसान अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (कोरिया) में पहली बार उत्तराखंड में बनी एक लघु फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है। पताल ती (होली वाटर) लघु फिल्म का दुनियाभर के 2548 फिल्मों में टॉप 14 में चयन हुआ है। यह लघु फिल्म भोटिया जनजाति की एक लोक कथा पर आधारित हैं। बुसान के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के चयन के बाद इसके प्रतिष्ठित फिल्म फेयर पुरस्कार ऑस्कर के लिए नामित होने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अगर ये फिल्म टॉप 14 में से टॉप एक में आती है तो यह ऑस्कर के लिए जाएगी। स्टूडियो यूके13 की टीम ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म के निर्माता निर्देशक संतोष सिंह रावत और मुकुंद नारायण ने इस फिल्म में हिमालय क्षेत्र के एक गांव के जीवन का फिल्मांकन किया है। इस फिल्म के लिए टीम ने 20 दिन में 4500 मीटर की ऊंचाई तक 300 किमी से ज्यादा पैदल यात्रा की है।

    यह फिल्म भोटिया जनजाति की लोक कथा पर आधारित है जिसमें एक किशोर पोता अपने मरणासन दादा की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए भूत और भौतिक के बीच की दूरी को नापता है। प्रकृति और जीवन के बीच संघर्ष इस फिल्म को मानवीय रूप से भी संवेदनशील व भावपूर्ण बना देता है। फिल्म में प्राकृतिक रोशनी का बेहतरीन उपयोग किया गया है। साथ ही कलाकारों के नाममात्र संवाद ने भी इसे खास बनाया है। फिल्म में आयुष रावत धन सिंह राणा, कमला कुंवर, भगत बुरफाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गजेंद्र रौतेला व सत्यार्थ प्रकाश शर्मा हैं।  फिल्मांकन बिट्टू रावत व दिव्यांशु रौतेला ने किया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar patal ti rudrprayag news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पताल ती पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version