Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चुनाव नतीजे आए नहीं लेकिन कांग्रेस में सीएम पद पर घमासान, हरीश और प्रीतम आमने सामने
    उत्तराखंड

    चुनाव नतीजे आए नहीं लेकिन कांग्रेस में सीएम पद पर घमासान, हरीश और प्रीतम आमने सामने

    adminBy adminFebruary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चुनाव नतीजे आए नहीं लेकिन कांग्रेस में सीएम पद पर घमासान, हरीश और प्रीतम आमने सामने
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब चुनावी नतीजे 10 मार्च को आने हैं लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस बयान पर कि पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह सीएम बनेंगे या घर बैठेंगे, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा, यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया था कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

    चुनाव परिणाम के बाद जब सरकार बनेगी तो कांग्रेस विधानमंडल दल व राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि किसे जिम्मेदारी सौंपी जानी है। आपको बता दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के अगले दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा था कि पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। उनके इस बयान को एक तरह से आला कमान को साफ संकेत बताया जा रहा था कि जीतने की स्थिति में हरीश रावत बतौर मुख्यमंत्री अपनी प्रबल दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन शुक्रवार को उनके सुर बदल गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी बात कही है। मुख्यमंत्री बनने या फिर घर बैठने की बात जिस संदर्भ में कही गई है, वह ठीक है।

    प्रीतम सिंह ने कहा कि जिसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसके लिए सभी लामबंद होंगे और काम करेंगे।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हर व्यक्ति की इच्छा शक्ति होती है, लेकिन जब हम राजनीतिक दल में होते हैं तो दल ही निर्णय लेता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की 45 से 46 सीटें आएंगी। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा प्रत्याशी जिस तरह से अपनी पार्टी पर ही उन्हें हराने के आरोप लगा रहे हैं, उसका सीधा संकेत है कि भाजपा अपनी हार स्वीकार रही है।

    cm candidate congress devbhumi news devbhumi samachar harish rawat pahad news pahad samachar pritam singh uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version