Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    छात्राओं के लिए ऐतिहासिक फैसला: उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में 50% प्रतिनिधित्व तय

    April 29, 2026

    देहरादून के बार में हंगामा: आईजी और एसपी आमने-सामने, आधी रात चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    April 28, 2026

    खजान दास के बेटे की शादी पर बवाल, राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रतिबंधित सामान पहुंचने पर जांच शुरू

    April 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»प्रदेश के 26 उत्कृष्ट किसानों का दल कर्नाटक और महाराष्ट्र की बागवानी का करेंगे अध्ययन
    उत्तराखंड

    प्रदेश के 26 उत्कृष्ट किसानों का दल कर्नाटक और महाराष्ट्र की बागवानी का करेंगे अध्ययन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalMarch 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चार मार्च को किसानों का दल होगा रवाना

    मंत्री डॉ धन सिंह रावत हरी झंडी दिखाकर दल को करेंगे रवाना 

    देहरादून। उत्तराखंड के 13 जनपदों के चयनित 26 उत्कृष्ट किसानों का दल 4 मार्च को कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना होगा। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करेंगे। चयनित 26 किसान का दल सहकारिता ,बागवानी मत्स्य, दुग्ध, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का गहन अध्ययन करेगा। भ्रमण के पश्चात यह सभी किसान अपने जनपदों में गोष्ठी के माध्यम से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे ।

    सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि बीते साल भी प्रदेश के 26 किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा हिमाचल और गुजरात राज्य के अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। अध्ययन भ्रमण के पश्चात राज्य भर से इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इस वर्ष भी सहकारिता विभाग के द्वारा कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य अध्ययन भ्रमण पर यह दल भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि अन्य राज्यों से प्रदेश का किसान बागवानी, दुग्ध, मत्स्य, और सहकारिता के अन्य क्रियाकलापों का अध्ययन कर अपने प्रदेश के किसानों को भी गोष्ठी या अन्य माध्यमों से जागरूक करें। जिससे प्रदेश के किसानों की आय में और अधिक इजाफा हो सके।

    निबंधक सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया अध्ययन भ्रमण ज्ञान अर्जित करने का बेहतर मार्ग है। उत्तराखंड में सहकारिता के द्वारा किसानों को एक नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा की जा रही कवायद का लाभ किसानों, सहकारी संस्थाओं के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं तक बेहतर रूप में पहुंचे। विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत का यही उद्देश्य है कि उत्तराखंड के किसानों की आय अधिक से अधिक बढ़ाई जा सके।

    प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल ने बताया किसानों का यह दल 4 मार्च को सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली और दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य पहुंचेगा। किसानों के साथ बेहतर सामंजस्य के लिए 2-2 विभागीय अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है । दोनों राज्यों के अध्ययन भ्रमण के पश्चात इनके द्वारा भ्रमण रिपोर्ट बनाई जाएगी।

    कर्नाटक राज्य में प्रदेश के किसान बेंगलुरु मिल्क यूनियन हॉर्टिकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी, होसाकोट तूलक फिसरी कोऑपरेटिव सोसाइटी वेंकटेश्वर पोल्ट्री समिति,बेंगलुरु कोऑपरेटिव सोसाइटी का अध्ययन भ्रमण करेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य की आदित्य फिशरी कोऑपरेटिव सोसाइटी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट पुणे, संत तुकाराम कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री का अध्ययन भ्रमण करेंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    छात्राओं के लिए ऐतिहासिक फैसला: उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव में 50% प्रतिनिधित्व तय

    April 29, 2026

    देहरादून के बार में हंगामा: आईजी और एसपी आमने-सामने, आधी रात चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    April 28, 2026

    खजान दास के बेटे की शादी पर बवाल, राजाजी टाइगर रिजर्व में प्रतिबंधित सामान पहुंचने पर जांच शुरू

    April 27, 2026

    उत्तराखंड: अपर निजी सचिव भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी, आयोग ने भेजा परिणाम

    April 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version