Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी और अरविन्द केजरीवाल का संवाद… जानिये कार्यक्रम
    Uttarakhand

    उत्तराखंड चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी और अरविन्द केजरीवाल का संवाद… जानिये कार्यक्रम

    adminBy adminFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी और अरविन्द केजरीवाल का संवाद… जानिये कार्यक्रम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में इन दिनों चुनावी हवा बनाने के लिए सियासी पिच पर किस्मत आजमा रहे भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरकार बड़ी सिद्दत से महसूस हो रही है। चुनाव मैदान में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हो। हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम दोबारा से तय कर दिए हैं। सात फरवरी को वो हरिद्वार लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे। भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोदी की भौतिक चुनावी रैली कराने की भी तैयारी कर रही है।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के सातवें दौरे पर हरिद्वार में हैं। वे तीन दिन तक तीर्थ नगरी हरिद्वार से पार्टी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल हरिद्वार से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। केजरीवाल के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। उनके दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वे हरिद्वार के एक होटल में मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। केजरीवाल हरिद्वार से ही प्रदेश की 70 सीटों पर पार्टी के चुनाव प्रचार का फीडबैक भी लेंगे। साथ ही अंतिम समय में चुनाव रणनीति को धार देंगे।

    केजरीवाल इससे पहले उत्तराखंड के दौरे पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, महिलाओं को एक हजार रुपए सम्मान राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता की गारंटी दे चुके है। प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अब आठ दिन का समय शेष बचा है। प्रचार के अंतिम समय में चुनावी हवा बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों की तरफ से पीएम मोदी को चुनाव प्रचार में लाने की मांग की जा रही है। पार्टी ने पीएम मोदी के हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा व पौड़ी लोकसभा सीटों में वर्चुअल कार्यक्रम तय किए हैं। मोदी सात फरवरी को हरिद्वार, आठ को नैनीताल, नौ को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा, 11 फरवरी को पौड़ी लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar kejriwal modi pahad news pahad samachar uttarakhand chunaav uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version