Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हल्द्वानी फ्लाईओवर पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, 4 दोस्तों को कुचलकर ली जान

    July 12, 2026

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला: जांच पूरी, अब रिपोर्ट के इंतजार में बीकेटीसी

    July 11, 2026

    पढ़ाई या हुनर?… डिग्री की दौड़ छोड़ो, JCB चलाओ!’ अब इस दिग्गज इन्वेस्टर ने भी कॉलेज सिस्टम पर उठाए सवाल

    July 10, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सेवा संकल्प द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
    उत्तराखंड

    सेवा संकल्प द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalFebruary 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    1500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शिविर का लाभ उठाया

    इस दौरान निशुल्क दवाइयां, चश्में,कान की मशीनें, छड़ियां और व्हील चेयर भी वितरित की गई

    देहरादून। सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी द्वारा मां पूर्णागिरी के आंचल टनकपुर में सभी के स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए द्वितीय दिवस के शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में राज्य व अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श व विभिन्न प्रकार की जांचे करने के साथ-साथ नेत्र परीक्षण, चश्मों का वितरण,मधुमेह, रक्तचाप और खून संबंधी जांच, ईसीजी टेस्टिंग के साथ-साथ दवाइयों का वितरण,नाक,कान और गला रोग विशेषज्ञों द्वारा इनसे संबंधित रोगों का उपचार किया गया ।

    मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी उपचार और आयुष चिकित्सकों द्वारा नाड़ी परीक्षण और आयुर्वेदिक औषधियां का भी वितरण किया गया।यह सभी स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श और उपचार पूर्ण रूप से निशुल्क रहे। श्रीमती धामी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्थानीय जनता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सेवा संकल्प फाउंडेशन के संबंध में उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक शब्द मात्र नहीं बल्कि एक भावना है जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को रेखांकित करती है, सेवा संकल्प फाउंडेशन ने हमेशा इस भावना को अपने कार्यों में आत्मसात करने का प्रयास किया है। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे दूरस्थ क्षेत्र के भाई-बहन लाभान्वित हो सके। हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि इस पहल के अंतर्गत इन स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ-साथ हमारे राज्य के वरिष्ठ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। श्रीमती धामी ने सभी से आग्रह किया कि हम न केवल अपनी सुख समृद्धि के लिए कार्य करें बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी कुछ न कुछ आवश्यक योगदान करें जिससे सच्चे अर्थों में एक समृद्ध समाज की स्थापना हो सके।

    श्रीमती धामी ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे सभी चिकित्सकों, सेवा संकल्प फाउंडेशन की संपूर्ण टीम एवं समस्त जनता का हृदय तल से आभार व्यक्त करते हुए सभी से मिलकर कुशल क्षेम पूछी और अपने परिवारजनों,मित्रों और आसपास के लोगों को इस शिविर के बारे में बताने का अनुरोध किया जिससे कि अधिक से अधिक लोग इस समय लाभान्वित हो सकें। दिनांक 23 फरवरी को लोहियाहेड ग्राउंड मिनी स्टेडियम निकट पॉवर हाउस खटीमा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    शिविर के पश्चात श्रीमती धामी ने ग्राम सभा उचोलीगोठ जाकर विगत दिनों सड़क दुर्घटना में युवकों के आकस्मिक निधन होने पर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कार्की फार्म टनकपुर हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन होने पर पत्रकार जगदीश तिवारी के घर पर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। श्रीमती गीता धामी जी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जाकर छात्राओं से मुलाकात की व छात्राओं के साथ मिलकर भोजन किया और उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाएं हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

    चिकित्सा शिविर में अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० एम0के0पंत(साइकाइट्रिक/मनोरोग विशेषज्ञ संयुक्त निदेशक दून मेडिकल कॉलेज देहरादून),डॉ० जयकुमार सुमन (हड्डी रोग विशेषज्ञ अपोलो अस्पताल), डॉ० पूजा (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ अपोलो), डॉ० दीपक वत्स (वरिष्ठ फिजिशियन अपोलो अस्पताल), डॉ० संस्कृति वत्स (फिजिशियन अपोलो अस्पताल), डॉ० ललित पोखरिया (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ० ईश ढल्ला (मनोरोग विशेषज्ञ रुद्रपुर), डॉ० विनोद विश्वकर्मा (आयुर्वेद),डॉ० गोपाल(आयुर्वेद), डॉ० आर०डी०भट्ट (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ०देवेश चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत द्वारा योगदान दिया गया।

    शिविर के शुभारंभ के दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, हेमा जोशी प्रदेश मंत्री भाजपा,किरन देवी, उर्मिला चंद, कलावती कापड़ी, रोहतास अग्रवाल, कैप्टन भानी चंद, एम आर चंद, सुश्री तुलसी कुंवर पूरन सिंह मेहरा, रेखा देवी नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा, भवानी देवी,पूजा मेहर, निर्मला सामंत, दीपा बोरा, अनीता यादव,विपिन कुमार नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर, हर्षवर्धन रावत, दीप चंद्र पाठक, हरीश भट्ट,अमजद हुसैन,सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    हल्द्वानी फ्लाईओवर पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, 4 दोस्तों को कुचलकर ली जान

    July 12, 2026

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला: जांच पूरी, अब रिपोर्ट के इंतजार में बीकेटीसी

    July 11, 2026

    पढ़ाई या हुनर?… डिग्री की दौड़ छोड़ो, JCB चलाओ!’ अब इस दिग्गज इन्वेस्टर ने भी कॉलेज सिस्टम पर उठाए सवाल

    July 10, 2026

    दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी की रेल मंत्री से अहम बैठक, उत्तराखंड को मिली कई नई रेल परियोजनाओं की उम्मीद

    July 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version