Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»जानिये कौन है वो युवा चेहरा जिसपर कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग सीट से खेला है सबसे बड़ा दाव
    उत्तराखंड

    जानिये कौन है वो युवा चेहरा जिसपर कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग सीट से खेला है सबसे बड़ा दाव

    adminBy adminJanuary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जानिये कौन है वो युवा चेहरा जिसपर कांग्रेस ने रुद्रप्रयाग सीट से खेला है सबसे बड़ा दाव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी ने जहां भरत सिंह चौधरी पर दोबारा भरोसा जताया है। तो वहीं, कांग्रेस ने जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल पर दांव खेला है। ये वही प्रदीप थपलियाल हैं, जिन्होंने साल 2017 में कांग्रेस से बगावत करके कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। यही कारण था कि कांग्रेस में फूट पड़ गई थी और कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था। चुनाव हारने के बाद प्रदीप थपलियाल फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये, जिसका फायदा उन्हें इस बार मिला है। कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, मातबर सिंह कंडारी, अंकुर रौथाण सहित अन्य दावेदारों को किनारे कर बागी प्रदीप थपलियाल पर दांव खेला है। उन्हें टिकट मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी बनी हुई है।

    रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लंबी कवायद के बाद वर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल को टिकट दिया। टिकट के पीछे उनका 108 ग्राम पंचायतों वाले रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के जखोली विकास खंड का ब्लाक प्रमुख होना सबसे मुख्य रहा। जखोली विकास खंड रुद्रप्रयाग विधानसभा का सत्तर फीसदी क्षेत्र है। साथ ही उनकी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने व जनता के बीच अच्छी छवि, पार्टी हाईकमान पर अच्छी पकड़ को देखते हुए पार्टी संगठन ने उन पर भरोसा जताया। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे और छह हजार मत लाने में सफल रहे।

    प्रदीप ने गढ़वाल विश्व विद्यालय श्रीनगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया, छात्र संघ उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद वह वर्ष 2003 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए और जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। वर्तमान में रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी क्षेत्र जखोली के ब्लाक प्रमुख हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के करीबी होने के साथ ही हरीश रावत से भी उनके संबंध मधुर है, जिसका फायदा उन्हें मिला। जखोली क्षेत्र पर मजबूत पकड़, युवा चेहरे व क्षेत्र में अच्छी छवि के चलते ही पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।

    congress devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pradeep thapliyal rudraprayag seat uttarakhand congress uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version