Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड: कांग्रेस घोषित कर सकती है 45 प्रत्याशियों की पहली सूची, ये हैं संभावित उम्मीदवार
    Uttarakhand

    उत्तराखंड: कांग्रेस घोषित कर सकती है 45 प्रत्याशियों की पहली सूची, ये हैं संभावित उम्मीदवार

    adminBy adminJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: कांग्रेस घोषित कर सकती है 45 प्रत्याशियों की पहली सूची, ये हैं संभावित उम्मीदवार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड कांग्रेस आज 45 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक हुई। बैठक में एक-एक विधान सभा सीट के प्रत्याशियों पर चर्चा की गई। उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमेटी उत्तराखंड विधान सभा चुनाव 2022 के लिए देर शाम पहली सूची केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप चुकी है। कांग्रेस की दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जहां प्रत्याशियों के चयन की कवायद चल रही है। वहीं विभिन्न सीटों से दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे हुए हैं। जो अपने-अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे हैं। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पांडे, राजेश धर्माणी आदि मौजूद थे।

    45 प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय कर लिए गए हैं। शुक्रवार को और 10 नाम यानी करीब 55 सीटों पर सहमति बनाने के संकेत हैं। शनिवार देर शाम स्क्रीनिंग कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द घोषित की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों की करीब डेढ़ दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को अभी और मशक्कत की जा सकती है। हालांकि मोटे तौर पर सभी सीटों पर आम राय बनाने की कोशिश बैठक में की गई। शुक्रवार को भी बैठक के दौरान प्रदेश के नेताओं में कुछ सीटों पर मतभेद सामने आए। तय किया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन सीटों पर भी सहमति से निर्णय लिया जाएगा।

    कांग्रेस के संभावित 45 प्रत्याशियों की सूची

    वर्तमान विधायकों की लिस्ट में मनोज रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा, हरीश धामी, आदेश चौहान, ममता राकेश, फुरकान अहमद एवं काजी निजामुद्दीन के नाम शामिल हैं। वहीँ अन्य नामों में दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, राजकुमार, हीरा सिंह बिष्ट, विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, शक्तिलाल शाह, प्रो जीतराम, राजेंद्र सिंह भंडारी, गणेश गोदियाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, नवलकिशोर, राजपाल बिष्ट, हेमेश खर्कवाल, खुशाल सिंह, ललित फस्र्वाण, बाल कृष्ण, सुमित हृदयेश, संजीव आर्य, रंजीत रावत, हरीशचंद्र दुर्गापाल, प्रकाश जोशी, मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, गंगा पंचोली, मदन सिंह बिष्ट, मयूख महर, भुवन कापड़ी, यशपाल आर्य, गोपाल सिंह राणा, राजेंद्र पाल सिंह, तिलकराज बेहड़, मनोज जोशी, तसलीम अहमद एवं एसपी सिंह इंजीनियर शामिल हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand congress uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version