Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, May 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरिद्वार पुलिस: जितेंद्र त्याागी उर्फ वसीम रिजवी अरेस्टै, धर्म संसद में हेट स्पीिच मामला
    उत्तराखंड

    हरिद्वार पुलिस: जितेंद्र त्याागी उर्फ वसीम रिजवी अरेस्टै, धर्म संसद में हेट स्पीिच मामला

    adminBy adminJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार पुलिस: जितेंद्र त्याागी उर्फ वसीम रिजवी अरेस्टै, धर्म संसद में हेट स्पीिच मामला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में दिसंबर माह में हुई धर्म संसद जितेंद्र नारायण त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जितेंद्र नारायण नारायण त्यागी पूर्व में मुस्लिम थे तथा वसीम रिजवी नाम से जाने जाते थे। दिसंबर माह में ही उन्होंने इस्लाम त्यागकर सनातन में घर वापसी की थी। धर्मसंसद का आयोजन खड़खड़ी स्थित स्थित वेद निकेतन हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर तक हुआ था। इसमें हेट स्पीच का आरोप लगाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद नगर कोतवाली में ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां ने शिया वक्फ बोर्ड, यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सहित कईयों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

    अब हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार-यूपी की सीमा पर स्थित नारसन बॉर्डर से जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी हरिद्वार में हुई धर्म संसद के दौरान मंच से आपत्तिजनक बयान को लेकर हुई है। हेट स्पीच मामले में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 153A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. बता दें, मामले में एसआइटी भी जांच कर रही है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बंद कमरे में वसीम रिजवी से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद वसीम रिजवी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बताया कि वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में भड़काऊ भाषण मामले में गुरुवार को वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सर्वानंद घाट पर अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वे जब तक जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को छोड़ नहीं दिया जाता, वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे और घाट पर ही बैठे रहेंगे। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ शहर कोतवाली में कुल तीन मुकदमें दर्ज है। एक मुकदमा उन पर तब दर्ज हुआ था, जब वसीम रिजवी ही था। तब रिजवी ने यहां अपनी विवादित पुस्तक का विमोचन प्रेस क्लब संस्था के सभागार में किया था, जिसे लेकर बड़ा विवाद हुआ था। किताब में पैगंबर साहब को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version