Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: पहाड़ में खाई में गिरी बस, फिर हुआ ऐशा चमत्कार… बच गई 18 जिंदगिया…
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पहाड़ में खाई में गिरी बस, फिर हुआ ऐशा चमत्कार… बच गई 18 जिंदगिया…

    adminBy adminJanuary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पहाड़ में खाई में गिरी बस, फिर हुआ ऐशा चमत्कार… बच गई 18 जिंदगिया…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पहाड़़ों में एक्सीडेंट की खबरें आते रहती है। जहां सडक़ हादसों में कई मौतें हर माह होती है। लेकिन ऐसे हादसों में कोई बचकर निकल जाय तो वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसा ही एक हादसा कल मानिला के डोटियाल क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रामनगर से सराइखेत के लिए रवाना हुई। इसमें 18 यात्री बैठे थे। मरचूला के पास डोटियाल मौलेखाल सराइखेत मार्ग पर वाहन दोपहर करीब दो बजे डोटियाल चौराहा पर पहुंची। जहां भोजन करने के बाद 100 मीटर दूर डोटियाल क्षेत्र में चलती बस का अचानक कमानी पट्टा टूट गया। पट्टे के टूटने ही चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा। ऐसे में हिचकोले खाती बस सडक़ किनारे पैराफिट को ध्वस्त करती हुई सीधे खाई की ओर जा गिरी। करीब 40 मीटर गहरे में वाहन चीड़ के पेड़ से टकरा कर खाई तक पहुंचने से पहले ही अटक गई। बस में बैठे यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आगे पढ़ें:

    उत्तराखंड: शादी के कार्ड बांटने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

    इस बस हादसे की खबर लगते ही लोग घरों और दुकानों से मौके की ओर दौड़े। इस दौरान बारिश हुई थी। लोग ने अपनी जान की परवाह किये बिना बस से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। सूचना पर 108 भी मौके पर पहुंच गई। मामूली चोटिल यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सल्ट गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि डोटियाल चौराहा से कुछ दूरी पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कमानी पट्टा टूटने से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। सभी यात्रियों को सकुशल उनके घरों को भेज दिया गया है। फिलहाल बड़ा हादसा होने से बच गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version