Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव… कल देहरादून में की थी विशाल चुनावी रैली
    उत्तराखंड

    दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव… कल देहरादून में की थी विशाल चुनावी रैली

    adminBy adminJanuary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल हुए कोरोना पॉजिटिव… कल देहरादून में की थी विशाल चुनावी रैली
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं।’ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) की आज बैठक होगी। इसमें कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा के साथ इससे निपटने के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के मानकों पर इस वक्त दिल्ली रेड जोन में पहुंच गई है। नियमत: लॉकडाउन की स्थिति है।

    आपको बता दें कि केजरीवाल ने कल यानी सोमवार को देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले रविवार को लखनऊ में भी उन्होंने एक रैली की थी। आपको बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तरखांड और पंजाब में आम आदमी पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।  दिल्ली में ओमिक्रॉन की डरा देने वाली रफ्तार भी सामने आई है। यहां कोरोना के जितन मरीज मिल रहे हैं उनमें से 81 में ओमिक्रॉन पाया जा रहा है। हालांकि, केजरीवाल ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नबीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि दिल्ली में सिर्फ सिर्फ 8.5 प्रतिशत में डेल्टा की पुष्टि हुई है।

    कल देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नवपरिवर्तन अभियान का शुभारंभ किया। केजरीवाल ने छठवें दौरे में दो बड़े एलान कर सैनिक वोट साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से सबसे ज्यादा लोग भारत माता की सेवा करने जाते हैं। ये शहीदों, देशभक्तों और वीरों की भूमि है। उत्तराखंड से कोई भी जवान, चाहे वो फौज से हो, पैरामिलिट्री फोर्स से हो या पुलिस से हो। जो देश सेवा करते हुए शहीद होगा उनके परिवार को हमारी सरकार एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी।

     

    arvind kejriwal covid positive devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version