Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं मसूरी तो पढ़ लें ये खबर… वरना लौटना पड़ेगा
    उत्तराखंड

    नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं मसूरी तो पढ़ लें ये खबर… वरना लौटना पड़ेगा

    adminBy adminDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नए साल के जश्न को लेकर उत्तराखंड के होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है. देशभर से तमाम लोग उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कोरोना का खतरा भी बढ़ता नजर आ रहा है क्योंकि उत्तराखंड में ओमिक्रोन के 4 मामले सामने आ चुका है। ऐसे में नए साल का जश्न मनाने आ रहे पर्यटकों से यह खतरा और बढ़ने की संभावना है। जश्न के लिए मसूरी समेत अधिकांश पर्यटक स्थलों में होटल की 90 फीसदी बुकिंग फुल हो चुकी है। चकराता, धनोल्टी और देहरादून में भी होटलों बुकिंग 70 फ़ीसदी के करीब है।

    नए साल पर (31 दिसंबर व एक जनवरी) पुलिस उन्हीं पर्यटकों को मसूरी जाने की इजाजत देगी, जो होटल में कमरा बुक करवा चुके होंगे। बुकिंग कन्फर्म नहीं होगी तो पर्यटकों को चेकिंग प्वाइंट से वापस लौटना पड़ेगा। मसूरी में ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, चेकिंग प्वाइंट और मसूरी आने-जाने के लिए रूट प्लान आज तय किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन व एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी के साथ बैठक की। बैठक के बाद डीजीपी ने बताया कि नए साल पर उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आते हैं। यहां लोग मसूरी की वादियों का लुत्फ उठाने के साथ ही सड़कों पर हुड़दंग भी करते हैं। इस कारण ट्रैफिक जाम होता है और दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।

    इसी बात को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए होटल में कमरे की बुकिंग अनिवार्य की गई है। स्थानीय निवासियों को भी बिना होटल की बुकिंग के मसूरी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीपी ने यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन व एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी को निर्देशित किया कि समय पर यातायात प्लान तैयार कर नागरिकों को इसकी जानकारी दे दी जाए। जिससे किसी प्रकार का असमंजस न रहे। इसके अलावा मसूरी जाने व मसूरी से वापस आने के लिए भी वन-वे ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए कहा गया है।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar mussoorie news new year celibration pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version