Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हरिद्वार के बुग्गावाला में लग सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

    February 21, 2026

    हरिद्वार में अर्धकुंभ की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

    February 21, 2026

    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा

    February 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सूबे में दुरूस्त होगी 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा- डॉ. धन सिंह रावत
    उत्तराखंड

    सूबे में दुरूस्त होगी 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा- डॉ. धन सिंह रावत

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    एम्बुलेंस के बेड़े में होगी वृद्धि, जनपदों में रहेगी बैकअप व्यवस्था

    कहा, जरूरतमंद व्यक्ति को मिलेगी एम्बुलेंस के लोकेशन की सूचना

    देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाली 108 आपातकालीन सेवा को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाया जायेगा। प्रत्येक जनपद में एम्बुलेंस की बैकअप व्यवस्था रहेगी, इसके लिये 108 एम्बुलेंस के बेड़े में वृद्धि की जायेगी। इसके अलावा एम्बुलेंस का पहाड और मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग रिस्पॉस टाइम तय किया गया है, साथ ही दुर्घटना के दौरान जरूरतमंद व्यक्ति को एम्बुलेंस के लोकेशन की सटीक जानकारी दी जायेगी। नियत समय सीमा के भीतर सर्विस उपलब्ध न करने वाले 108 एम्बुलेंस वाहनों पर कड़ी पैनाल्टी लगाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं।

    चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 108 आपातकालीन सेवा को सुदृढकर आम जनमानस के बीच सुलभ बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस की जवाबदेही तय कर रिस्पॉस टाइम न्यून से न्यून करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में एम्बुलेंस का रिस्पॉस टाइम 18 से 20 मिनट जबकि मैदानी इलकों में यह समय 15 मिनट नियत किया जायेगा, साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को एम्बुलेंस के सटीक लोकेशन की सूचना भी उपलब्ध कराई जायेगी ताकि एम्बुलेंस के आने की जानकारी मिल सके।

    डॉ. रावत ने कहा कि रिस्पॉस टाइम की तय समय सीमा के भीतर एम्बुलेंस ने मिलने पर सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तीन गुना पैनाल्टी लगाई जायेगी। इसके अलावा एम्बुलेंस ड्राइवर या मेडिकल स्टॉफ द्वारा मरीजों के साथ बदतमीजी की जाती है तो ऐसी परिस्थिति में सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। विभागीय मंत्री ने कहा कि मरीजों को चिकित्सालय में एक ही एम्बुलेंस से पहुंचाया जायेगा। अब रास्ते में अलग-अलग एम्बुलेंस नहीं बदलनी पडेगी। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में बैकअप में एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में 108 आपातकालीन सेवा के तहत प्रदेशभर में 272 एम्बुलेंस काम में लाई जा रही है, जिनकी संख्या को बढ़ा कर 334 किया जायेगा ताकि जिन विकासखंडों में एम्बुलेंस की कमी है वहां एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को 108 आपातकालीन सेवा में प्रभावी सुधार लाकर आम लोगों के बीच इस सेवा की साख फिर से बनाने को कहा।

    बैठक में बैठक में प्रभारी महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मनोज उप्रेती, संयुक्त निदेशक तुहिन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version