Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 29
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा
    Uncategorized

    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा

    adminBy adminFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    टिहरी झील से लगातार हो रहे कटाव का असर एक बार फिर चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में दिखने लगा है। झील के किनारे सुरक्षा के लिए करीब चार वर्ष पहले बनाई गई गेविंग दीवार भू-धंसाव के चलते गंगोत्री हाईवे की ओर लगभग तीन मीटर झुक गई है। दीवार के झुकने से हाईवे और जोगत-देवीसौड़ मोटर मार्ग पर चौड़ी दरारें उभर आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

    पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने बताया कि टिहरी झील बनने के बाद से ही चिन्यालीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में भू-कटाव की समस्या बनी हुई है। मुख्य बाजार, गंगोत्री हाईवे और आवासीय भवन लंबे समय से खतरे की जद में हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर टीएचडीसी ने मुख्य बाजार के पास झील से हाईवे तक करीब 30 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया था।

    करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी यह दीवार गुणवत्ता और निगरानी की कमी के कारण अब खतरे का कारण बनती दिख रही है। झील की ओर से हो रहे कटाव के चलते दीवार ऊपर से लगभग तीन मीटर तक झुक चुकी है। हाईवे किनारे लगा एक बिजली का पोल अब झुकी हुई दीवार पर टिका दिखाई दे रहा है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

    दीवार के झुकने से आसपास के क्षेत्र में गहरी दरारें पड़ गई हैं। रांगड़ का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में बाजार और आवासीय भवनों पर भू-धंसाव का खतरा फिर से मंडराने लगा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version