Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी शंखनाद… कांग्रेस का दावा ऐतिहासिक होगी रैली
    उत्तराखंड

    देहरादून: राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी शंखनाद… कांग्रेस का दावा ऐतिहासिक होगी रैली

    adminBy adminDecember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून: राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी शंखनाद… कांग्रेस का दावा ऐतिहासिक होगी रैली
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून में परेड ग्राउंड में रैली करेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न रूट में बदलाव किया है। रैली के मद्देनजर परेड ग्राउंड और इसके चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए जनता से अपील भी की गई है कि वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। ताकि, उन्हें कोई परेशानी न हो। विक्रम और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं। साथ ही रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।

    कांग्रेस पार्टी की ओर से इसके लिए वृहद स्तर पर तैयारियां की गईं हैं। पार्टी नेताओं ने प्रदेशभर से करीब 50 हजार लोगों के रैली में शामिल होने का दावा किया है। बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाली इस रैली में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य में चुनाव से पहले राहुल का यह पहला दौरा होगा। राहुल की इस रैली से पार्टी चुनावी शंखनाद का आगाज करेगी। रैली को सफल बनाने के लिए एआईसीसी से लेकर पीसीसी तक के नेता पिछले कई दिनों से रणनीति बनाने में जुटे हैं।

    राहुल गांधी की इस रैली को पीएम मोदी की रैली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। जाहिर है कि रैली में जुटने वाली भीड़ काफी हद तक राज्य की राजनीतिक हवा का रुख तय करेगी। कैंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक में नेता प्रतीपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 के दिन को भला कौन भूल सकता है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में व जनरल मानिकशॉ के कुशल अगुवाई में भारतीय सेना ने न केवल 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को घुटनों के बल हाथ खड़ा कर आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया, बल्कि पाकिस्तान के दो टुकड़े कर नया बांग्लादेश बना दिया। प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर को भारतीय सेना के जांबाजों को हमारे नेता राहुल गांधी सलाम करेंगे।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rahul gandhi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026

    उत्तराखंड में बारिश के बीच फ्लैश फ्लड का अलर्ट, 12 जिलों में बढ़ा अचानक बाढ़ का खतरा

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version