Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»Dehradun»राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देहरादून में… परेड आईएमए में लेंगे हिस्सा… जानिये यातायात व्यवस्था
    Dehradun

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देहरादून में… परेड आईएमए में लेंगे हिस्सा… जानिये यातायात व्यवस्था

    adminBy adminDecember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देहरादून में… परेड आईएमए में लेंगे हिस्सा… जानिये यातायात व्यवस्था
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईएमए परेड में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम को देहरादून पहुंच रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात का प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आईएमए तक विभिन्न स्थानों से रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था उनके काफिला निकलने से पहले से ही लागू कर दी जाएगी।  इसलिए परेशानी से बचने के लिए रूट प्लान को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें। आपको बता दें कि राष्ट्रपति कोविन्द शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

    राष्ट्रपति के आगमन के समय जौलीग्रांट एयरपोर्ट, भानियावाला तिराहा, रिस्पना, रायपुर, ईसी रोड, न्यू कैंट रोड, विजय कालोनी पुल, राजभवन, सीएम आवास तिराहा, जीटीसी हेलीपैड, गढ़ी कैंट चौक, कौलागढ़ चौक, एफआरआइ बल्लूपुर चौक, आइएमए रोड पर यातायात डायवर्ट और जीरो जोन रहेगा। पासिंग आउट परेड की रिहर्सल के दौरान चलते 10 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ से 12 बजे व शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक यातायात रूट डायवर्ट रहेगा। इसमें देहरादून की ओर से बल्लूपुर चौक होते हुए विकासनगर, प्रेमनगर व सेलाकुई जाने वाले सभी भारी वाहनों को जीएमएस रोड से सेंट ज्यूडस चौक होते हुए शिमला बाइपास से भेजा जाएगा।

    तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की आकस्मिक मौत होने की खबर से दून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) प्रबंधन भी स्तब्ध है। आईएमए में 11 दिसंबर को पासिंग आउट परेड में इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ सीडीएस बिपिन रावत को भी शिरकत करनी थी। भारत-पाक के बीच वर्ष 1971 में हुए युद्ध में भारतीय सश  सेनाओं की जीत के पचास साल पूरे होने (स्वर्णिम विजय वर्ष) के उपलक्ष में आयोजित होने वाली परेड की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लेकिन, बुधवार दोपहर सीडीएस जनरल रावत की मौत की खबर आने से सब कुछ जहां का तहां रुक गया।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar ima pop pahad news pahad samachar president ramnath kovind uttarakhand news uttarakhand samachar आईएमए उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार देहरादून न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार रामनाथ कोविंद
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version