Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: 27 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, कर्णप्रयाग प्रकरण के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा सख्त

    June 22, 2026

    हरिद्वार भूमि घोटाला: धामी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, डीएम समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज

    June 20, 2026

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, June 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल – सीएम धामी
    उत्तराखंड

    भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल – सीएम धामी

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सीएम धामी ने मेयर प्रत्याशी सौरभ को जिताने की अपील की

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा सम्मेलन में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रति जन-जन के अगाध स्नेह को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की देवतुल्य जनता एक नए कीर्तिमान के साथ निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री प्रदान करने जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि, देहरादून क्षेत्र के बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड विजय का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा कि उन्हें और अन्य भाजपा प्रत्याशियों को भारी संख्या में वोट देकर विजय बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सौरभ थपलियाल को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और सभी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब देहरादून और पूरे राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें। उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में भाजपा की विजय का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दुगना होगा। पिछली बार मेयर चुनाव में भाजपा लगभग 18 हजार मतों से विजयी हुई थी, मुझे विश्वास है कि इस बार यह अंतर 36 हजार से भी अधिक होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज सर्दी के इस मौसम में भी आप सबका उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मिलकर भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के सृजन की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि राज्य निरंतर अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में बेरोजगारी दर में आई गिरावट का भी जिक्र किया, जो बीते सालों में सबसे कम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात को याद करते हुए बताया कि भाजपा ने 2022 में प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जो अब पारित हो चुका है और जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीद्वारा किया जाएगा, जो प्रदेश के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

    कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, श्रीमती विनोद उनियाल, विजय गिरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: 27 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, कर्णप्रयाग प्रकरण के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा सख्त

    June 22, 2026

    हरिद्वार भूमि घोटाला: धामी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, डीएम समेत कई अधिकारियों पर गिरी गाज

    June 20, 2026

    उत्तराखंड की प्रेमा रावत को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: गदरपुर से पकड़ा गया संदिग्ध कट्टरपंथी, फिदायीन हमले की तैयारी के मिले संकेत

    June 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version