Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ISI का जासूस पकड़ा गया, PM मोदी के दौरे से पहले बड़ी साजिश नाकाम

    April 11, 2026

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, April 11
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»सड़क कबट्रैफिक काॅरिडोर में लगेंगे बांस के पौधे
    उत्तराखंड

    सड़क कबट्रैफिक काॅरिडोर में लगेंगे बांस के पौधे

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

    शाॅपिंग माॅल में ईवी चार्जिंग स्टेशन

    स्क्रैप पाॅलिसी का सख्ती से पालन करेंगे विभाग

    कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन को 100 प्रतिशत बरकरार रखने पर सख्ती

    Littering गतिविधियों पर महिला मंगल दलों की रहेगी कड़ी निगरानी

    देहरादून। इलैक्ट्रिक वाहनों के अनुकूलन में इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शाॅपिंग माॅल में भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को वाहनों के सम्बन्ध में स्क्रैप पाॅलिसी के सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। सीएस ने शहरों के बीच ग्रीन बेल्ट विकसित करते हुए सड़कों के मध्य खाली जगहों व ट्रैफिक काॅरिडोर में अन्य पौधों के स्थान पर बांस के पौधें प्राथमिकता से लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चिन्हित देहरादून, ऋषिकेश तथा काशीपुर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए स्वच्छ वायु एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने शहरी विकास विभाग को कूड़ा जलाने की गतिविधियों को गम्भीरता से टैªक करने हेतु नगर निगम स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा सख्ती एवं सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महिला मंगल दलों की सक्रियता से littering गतिविधियों पर पूर्णतया रोकथाम के भी निर्देश दिए। कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन पर सख्ती करते हुए मुख्य सचिव रतूड़ी ने डोर टू डोर कलेक्शन को 100 प्रतिशत बरकारार रखने तथा मलिन बस्तियों में भी डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था की सख्त हिदायत दी है।

    सचिवालय में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) की चौथी स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य जंक्शनों पर इंटिग्रेटेड टैªफिक मेनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने तथा डस्ट कण्ट्रोल के लिए सड़कों के सुधार के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2025-26 तक प्रदूषकों की मात्रा में 40 प्रतिशत तक की कमी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित विभागों को गम्भीरता से ठोस एक्शन प्लान पर काम करना होगा।

    बैठक में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं सम्बन्धित विभागों के अपर सचिव, नगर आयुक्त देहरादून एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून में ISI का जासूस पकड़ा गया, PM मोदी के दौरे से पहले बड़ी साजिश नाकाम

    April 11, 2026

    उत्तराखंड में आज से शुरू हुई मकानों की स्वगणना, ऑनलाइन भरें 33 सवाल

    April 10, 2026

    उत्तराखंड में महंगी सरकारी किताबों पर विवाद, NCERT से 80% तक ज्यादा कीमत

    April 9, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: बदरी-केदारनाथ में बर्फबारी, देहरादून में बारिश का अलर्ट

    April 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version