Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    दर्दनाक दुर्घटना: उत्तरकाशी में अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से नीचे गिरा… 2 की मौत

    June 7, 2025

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, June 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: मरीज ने मंत्री से कहा साहब सब ठीक चल रहा… गलत बोलूँगा तो नहीं होगा इलाज
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: मरीज ने मंत्री से कहा साहब सब ठीक चल रहा… गलत बोलूँगा तो नहीं होगा इलाज

    adminBy adminNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: मरीज ने मंत्री से कहा साहब सब ठीक चल रहा… गलत बोलूँगा तो नहीं होगा इलाज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में नैनीताल जिले में रामनगर अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत तब दंग रह गए जब उन्होंने वहां एक मरीज से पूछा कि इलाज सही मिल रहा है न। इस पर मरीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि साहब सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो यहाँ मेरा इलाज ही नहीं करेंगे। यह बात सुनकर स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य लोग दंग रह गए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग रविवार सुबह 11 बजे रामनगर अस्पताल पहुंचे। मंत्री अस्पताल के सभी वार्डों में गए और मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली।

    इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वहां भर्ती एक मरीज से पूछा, इलाज सही मिल रहा है। इस पर मरीज ने जो जवाब दिया उससे साफ था कि अस्पताल में मिल रहे इलाज से मरीज संतुष्ट नहीं था। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में भाजपाई भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपाइयों ने अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर नाराजगी जताई। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि एक बार वह ईसीजी कराने पहुंचे, तब अस्पताल में उनके परिचित डॉक्टर नहीं थे।

    वह खुद ही ईसीजी रूम में पहुंच गए तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया। उसके बाद सीएमएस डॉ. मणिभूषण पंत मिले और उन्होंने ईसीजी करवाया। कहा कि जब विधायक के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो फिर आम जनता के साथ कैसा होता होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कहा कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए अब सरकार ने अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक इलाज फ्री कर दिया है। कहा अगली कैबिनेट बैठक में सरकार इस प्रस्ताव को पारित करेगी।

    devbhumi news devbhumi samachar dhan singh rawat nainital news pahad news pahad samachar ramnagar news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    अंकिता भंडारी को मिला न्याय…दोषियों कों मिली सजा, धामी सरकार की सख्ती और संवेदनशीलता ने दिलाया भरोसा

    May 30, 2025

    राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या

    May 27, 2025

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version