Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भारत-नेपाल की अहम बैठक, देहरादून में JWG का आगाज

    August 20, 2026

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, August 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राष्ट्रीय खेल के शुभंकर, एंथम और लोगो की हुई भव्य लॉन्चिंग
    उत्तराखंड

    राष्ट्रीय खेल के शुभंकर, एंथम और लोगो की हुई भव्य लॉन्चिंग

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम

    देहरादून । प्रदेश में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, एंथम, जर्सी और मशाल की एक भव्य समारोह में लांचिंग की गई। आयोजन में कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को संजीव करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी ।

    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम “हिमाद्री” में समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय खेलों का एंथम “संकल्प से शिखर तक” लांच किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मोनाल हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ सरकार का आयोजन नहीं है बल्कि इसमें प्रदेश का हर नागरिक भागीदार है, राष्ट्रीय खेल को हम उसी तरह मनाएंगे जिस तरह से हम अपने त्यौहार मनाते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा की प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में नेशनल गेम्स का आयोजन होना गौरव की बात है । प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा यह बात सच साबित हो रही है । खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के जो प्रतीक रविवार को जारी किए गए हैं वह देश को जोड़ने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण दे रही है, पदक जीतने पर मिलने वाली इनाम राशि दोगुनी की गई है और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में भी प्रगति हुई है । इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम और राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को संयुक्त रूप से रजत जयंती खेल परिसर घोषित करने का आग्रह भी किया । केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि प्रधानमंत्री खेल को हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं और उत्तराखंड इस दिशा में बड़ी पहल करने वाला राज्य बन गया है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने राष्ट्रीय खेलों की भव्य तैयारी पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    योग और मलखंब भी कोर गेम्स में शामिल

    इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने 32 खेलों के अलावा मलखंब और योगासन को भी कोर गेम्स में शामिल करने की घोषणा की । खेलमंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि वे बाकी प्रदर्शनी खेलों को भी मेडल गेम्स में बदलने का प्रयास करें तो उत्तराखंड के खिलाड़ी उनके आभारी रहेंगे । खेल मंत्री रेखा आर्या का कहना था कि हम सभी 38 खेलों को मेडल गेम्स बनाना चाहते हैं, इस पर ओलंपिक संघ विचार करें।

    केंद्रीय खेल मंत्री ने भेजा वीडियो संदेश

    केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया ने इस अवसर पर वीडियो संदेश में खेलो की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि भारत सरकार खेल को जीवन का हिस्सा बनने के लिए काम कर रही है और उत्तराखंड का इसमें सराहनीय योगदान होने जा रहा है।

    ओलंपियन ने लांच की मशाल

    राष्ट्रीय खेलों की औपचारिक मशाल को ओलंपियन खिलाड़ी हरीश रावत ने लांच किया । समारोह में शुभंकर मोनाल का रूप धारण किए बच्चे के प्रदर्शन को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

    खेल मंत्री के साथ सेल्फी और फोटो के लिए होड

    खेल मंत्री रेखा आर्या दोपहर में जौली ग्रांट एयरपोर्ट केंद्रीय खेल राज्य मंत्री को रिसीव करने पहुंची थी। वहां से वह समारोह होने से काफी देर पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच गई। लेकिन इस खाली समय को उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बिताया। वह समारोह शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के बीच पहुंच गई और उनसे बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया । खिलाड़ियों में भी खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ सेल्फी लेने और फोटो खींचने की होड़ दिखी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भारत-नेपाल की अहम बैठक, देहरादून में JWG का आगाज

    August 20, 2026

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version