Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, August 20
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राष्ट्रीय खेलों को लेकर गंभीर धामी सरकार, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक
    उत्तराखंड

    राष्ट्रीय खेलों को लेकर गंभीर धामी सरकार, सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा करी,खेल मंत्री रेखा आर्या और अधिकारियों संग की चर्चा

    राष्ट्रीय खेल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय,किसी प्रकार की कोताही नहीं बर्दास्त की जाएगी -रेखा आर्या

    उत्तराखंड ग्रीन गेम्स करा कर पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश -रेखा आर्या

    देहरादून। राष्ट्रीय खेल सचिवालय देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई । बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा ने सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या के समक्ष राष्ट्रीय खेलों के लिए हो रही तैयारियों से अवगत कराया । बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी नैनीताल से गौला पार स्टेडियम की मौजूदा स्तिथि पर भी जानकारी ली और सड़कों मार्गों समेत गौला पार स्टेडियम के कार्यो का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

    सीएम धामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है और देवभूमि को अब खेलभूमि में भी विकसित करेंगे और जिस प्रकार G20 के सफल आयोजन प्रदेश ने किया था उसके ही अनुरूप राष्ट्रीय खेल भी ऐतिहासिक होगा । इसके अतिरिक्त सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने सूचना के डीजी को निर्देशित करते हुए राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार पर जोर देने के लिए कहा है और सभी विभागों को स्वतः जिमेदारी लेते हुए इस 38 वें राष्ट्रीय खेलों को भव्य बनाने के लिए निर्देशित किया है ।

    बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या और सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों के निमित प्रदेश के सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द सौंदर्य कार्य पूर्ण कराने की जिमेदारी सुनिश्चित की है। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिवर्सिटी एक्ट ,भूमि हस्तांतरण और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की धनराशि को भी तेज कार्रवाई कराते हुए जारी करवाने के विषय को भी सीएम धामी के समक्ष रखा जिसपर सीएम धामी ने भी गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्यो में तेजी लाने को कहा है।

    इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में डेमन्स्ट्रेशन खेलों को कोर गेम्स में रखने की पैरवी की और मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया हमारे पारंपरिक खेल मलखंब,योगासना, कराटे, राफ्टिंग,स्पीड क्लाइम्बिंग,पिट्ठू को कोर गेम्स गेम्स की श्रेणी में रखा जाए जिससे उत्तराखंड के पास पदक तालिका में अग्रिम पंक्ति में शामिल होने के अवसर भी बनेगें ।

    बैठक में खेलों को पहाड़ों पर भी करने की बात मंत्री रेखा आर्या ने रखी ,उन्होंने कहा हमारा प्रयास है की हम बॉक्सिंग को पिथौरागढ़,राफ्टिंग को टनकपुर,योगासना को पौड़ी , पिट्ठू को चमोली में करायें ताकि हमारे पहाड़ों पर राष्ट्रीय खेलों की छाप पड़े और दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों को हमारी संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने का और पहाड़ के लोगों को भी उनकी स्वागत सत्कार का अवसर मिलेगा ।

    इसके अतिरिक्त बेठक में गोवा से आयीं 37 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करा चुके गोवा की खेल सचिव ने भी अपने सुझाव रखे और उत्तराखंड के द्वारा विकसित खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना उन्होंने इसको वर्ल्डक्लास बताया है। इसके साथ ही जी.टी.सी.सी मेम्बरों ने भी प्रदेश सरकार के द्वारा विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर की सरहाना करते हुए प्रदेश के आयोजन वेन्यूज़ को वर्ल्डक्लास बताया और वेलोड्रोम साइकिलिंग के वर्ल्ड क्लास निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या की सरहाना करी है और उम्मीद जतायी है की 38 वा राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक होगा।

    वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा जो ई -वेस्ट से मेडल ,सोलर पावर का प्रयोग ,न्यूनतम प्लास्टिक सामग्रीयों का प्रयोग,ई वाहनो का प्रयोग कर ग्रीन गेम्स आयोजित कर देश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया और बैठक की मुख्य बिंदुओं को विस्तृत रूप में रखा । इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित तीरंदाजी के शिविर का भी शुभारंभ किया इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी ।

    बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,जीटीसीसी कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुनैना,राजीव मेहता, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, DK सिंह, और संबंधित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे ।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बोले तीरथ सिंह रावत- नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरूंगा

    August 18, 2026

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version