Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    Chardham Yatra 2026: यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क

    February 17, 2026

    देहरादून: बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    February 16, 2026

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, February 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद राफ्टिंग कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का किया निरीक्षण
    उत्तराखंड

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद राफ्टिंग कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारी का किया निरीक्षण

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    एक्शन मोड में खेल मंत्री रेखा आर्या, 38 राष्ट्रीय खेल की तौयारियों का निरीक्षण किया

    साहसिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य – रेखा आर्या 

    ऋषिकेश। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिवपुरी टिहरी गढ़वाल पहुँचकर राज्य स्तरीय साहसिक परीक्षण केंद्र का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया । मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में कहा राफ़्टिंग उत्साही खेल है और  यह केंद्र राफ्टिंग करने वाले प्रशिक्षुवों को समर्पित करते है और उम्मीद जताते है की आगामी राष्ट्रिय खेलों में यहाँ परीक्षण ले रहे उत्तराखण्ड के प्रशिक्षुओं के लिए उपयोगी होगा और हमारा प्रदेश राफ्टिंग में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतेगा।

    मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है और ख़ासकर प्रशिक्षु में हमारी बेटियों की संख्या ज़्यादा देखकर बेहद आनंद हुआ यह दर्शाता है कि हमारी सरकार में बेटियाँ सशक्त बन रहीं हैं ।

    https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Video-2024-11-22-at-19.47.34.mp4

    कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुँचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार द्वारा साहसिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय खेलों में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इनाम की धनराशि दोगुना किया है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी बधाई के पात्र है और साथ ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का भी सहयोग समय दर समय मिलता रहता हैं ।

    मंत्री रेखा आर्या ने कहा अब समय बदल गया है और अब लोग मनोरंजन के बजाय करियर के रूप में खेल क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और यह सब संभव हो पाया है हमारे सरकार के प्रयासों से और सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिये किए जा रहे विकास कार्यों से ।

    इसके उपरांत खेल मंत्री ने नवनिर्मित राज्य स्तरीय साहसिक परीक्षण केंद्र भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इस नवनिर्मित भवन की जानकारी ली ।

    इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के पावरलिफ़्टर पृथ्वी सेन गुप्ता को भी सम्मानित किया और उनको भविष्य के प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

    इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित होने वाले वाटर स्पोर्ट्स प्रत्योगिताओं की तैयारियों का भी निरक्षण किया और स्वयं राफ्टिंग कर राफ्ट की लोकेशन का मुआयना किया । इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने बीच वॉलीबॉल के मैदान पर भी पहुँची और अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ओलंपिक संघ के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया ।

    अपने राफ्टिंग के अनुभव पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा राफ्टिंग साहसिक पर्यटन का प्रतीक है जिसका एक अनुपम अनुभव रहा और हमारा प्रयास है कि बीच गेम्स को भी प्रोम्प्ट किया जाए और हमको लगता है कि राफ्टिंग के साहसिक क्षेत्र का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और हमारे पहाड़ के बच्चे प्रताभी से परिपूर्ण है और हमारा प्रयास है राफ्टिंग को भी 38वें राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनाया जाये ।

    इस दौरान मंत्री रेखा आर्या के साथ कैबिनेट मंत्री नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा , निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्या, समेत विभागीय अधिकारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version