Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»Udham Singh Nagar»उत्तराखंड: कोरोनाकाल के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन दो छात्रों में हुई लड़ाई… एक कि मौत
    Udham Singh Nagar

    उत्तराखंड: कोरोनाकाल के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन दो छात्रों में हुई लड़ाई… एक कि मौत

    adminBy adminSeptember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: कोरोनाकाल के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन दो छात्रों में हुई लड़ाई… एक कि मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में डेढ़ साल बाद बड़ी मुश्किल से स्कूल खुले। कई छात्रों में उत्साह देखने को मिला, लेकिन ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एक छात्र की स्कूल में झगड़े के दौरान चोट लगने से मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मजरा शीला निवासी विवेक सिंह 14 साल पुत्र राम सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। आज सुबह विवेक आठ बजे स्कूल पहुंचा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11.15 बजे पांचवां पीरियड खत्म हुआ तो शिक्षिका अंजलि क्लास रूम से बाहर निकली। जैसे ही वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि क्लास में हो हल्ला हो गया। जिसके बाद वह वापस क्लास रूम पहुंच गई।

    क्लास में विवेक जमीन पर गिरा पड़ा था। आनन-फानन में शिक्षिका ने इसकी सूचना स्टाफ को दी। जिसके बाद स्कूल स्टाफ ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। विवक की मौत की खबर से स्कूल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गये। जिसके बाद सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी।

    बताया जा रहा है कि मृतक छात्र विवेक सिंह का अपने ही क्लास के एक अन्य छात्र का कॉपी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। दूसरे छात्र ने विवेक को धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने उसे पानी भी पिलाया फिर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि उसके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं था। इससे आशंका जताई जा रही है कि छात्र को कोई अंदरूनी चोट लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

    सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि स्कूल द्वारा घटना की जानकारी दी गई थी। घटना के बाद सीसीटीवी की फुटेज की जांच और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version