Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: यहाँ नदी में नहाने गये चार पर्यटक बहे, एक किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव…
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: यहाँ नदी में नहाने गये चार पर्यटक बहे, एक किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव…

    adminBy adminSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: यहाँ नदी में नहाने गये चार पर्यटक बहे, एक किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    रामनगर घूमने आये एक परिवार के चार लोग नहाते समय बह गये। इस दौरान बहने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि नदी में बह रहे तीन अन्य युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पंचनाम भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत के बाद घूमने आये पर्यटकों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार यूपी के मुरादाबाद के वुड बाजार मानपुर निवासी मो. अली उम्र 10 वर्ष पुत्र शरफदीन अपनी मां नगमा, चाचा तारिक, चाची, फूफा व बुआं समेत करीब 12 लोगों के साथ रामनगर घूमने आया था। परिवार के लोगों में आठ बड़े व चार छोटे बच्चे थे। तभी रामनगर से सभी लोग ढिकुली की ओर कोसी नदी पर चले गये। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: टिहरी झील में समाई अल्टो कार, ग्राम प्रधान समेत 3 लोग लापता…

    इसके बाद सभी लोग कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। तभी नहाने समय नदी के तेज बहाव में अली उसकी मां नगमा, नेहा व कशिश बहने लगे। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे तो आसपास के लोगों ने तीन लोगों को बचा लिया लेकिन बच्चा अली तेज बहाव में बह गया। बच्चे के बहने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गिरिजा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। नदी में सर्च अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव ढिकुली में एक होटल के समीप नदी में मिल गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। शव मिलने की जानकारी होने पर मां को स्वजनों ने बमुश्किल संभाला। मां बार-बार अपने बच्चे को वापस लाने गुहार लगाती रही।

    यह भी पढ़ें: पहाड़ में दुखद हादसा: गहरी खाई में गिरी जेसीबी, तीन लोगों की की दर्दनाक मौत

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version