Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो सड़क पर लेट गया ड्राइवर, किया खूब हंगामा
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो सड़क पर लेट गया ड्राइवर, किया खूब हंगामा

    adminBy adminSeptember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो सड़क पर लेट गया ड्राइवर, किया खूब हंगामा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चालान कटने के बाद लोग हंगामा कर देते है। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के भवाली में देखने को मिला था जब पुलिस ने एक डंपर चालाक का चालान काटा तो उसने गाड़ी से तेल निकालकर अपने में छिडक़ लिया, जिसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। अब ठीक ऐसा ही मामला राजधानी देहरादून में देखने को मिला। जहां चालान कटने के बाद चालक सडक़ पर लेट गया। देखने वालों की भीड़ लग गई। जानकारी देते हुए यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दोपहर में दिलाराम चौक से थोड़ा सा आगे एक लोडर नो पार्किंग में खड़ा था, जबकि लोडर का चालक ढाबे में खाना खाने को चला गया। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: मसूरी में भारी बारिश से कैम्पटी फॉल में अचानक आया सैलाब… बाल-बाल बचे 200 सैलानी

    पुलिस ने लोडर चालक की तलाश की तो वह उन्हें मिला ही नहीं। जिसके बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। फिर क्या था ठीक उसी समय चालक आफताब मौके पर पहुंच गया। उसने चालान काटने का विरोध किया। जब पुलिस नहीं मानी तो वह सडक़ पर लेट गया। इसके बाद मौके पर खूब हंगामा हो गया। आफताब का कहना था कि मकान मालिक ने उसे और उसके परिवार को घर से बाहर निकाल दिया है। ऐसे में उसने अपनी बीवी के गहने बेचकर मकान का किराया दिया। कल ही उसका चालान कटा है और आज फिर आपके काट दिया। मैं कब तक चालान भरुंगा। इतना कहकर वह ट्रैफिक के बीच में लेट गया। इस दौरान हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने मानवता दिखाते हुए उसे चेतावनी दी कि इस तरह कहीं भी वाहन खड़ा न करें। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

    उत्तराखंड: पहाड़ में सुसाइड नोट छोड़ फंदे पर झूली विवाहिता, माँ मांग रही बेटी के लिए न्याय

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version