Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: दरोगा ने किया ख़ाकी को शर्मसार, बच्ची से की छेड़छाड़ तो लोगों ने ऐसे सिखाया सबक…
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: दरोगा ने किया ख़ाकी को शर्मसार, बच्ची से की छेड़छाड़ तो लोगों ने ऐसे सिखाया सबक…

    adminBy adminSeptember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: दरोगा ने किया ख़ाकी को शर्मसार, बच्ची से की छेड़छाड़ तो लोगों ने ऐसे सिखाया सबक…
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में हल्द्वानी से ख़ाकी को शर्मसार करती घटना सामने आ रही है। यहां एक पुलिस वाले ने एक बच्ची से छेड़छाड़ की जिसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई करदी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। मामला बिठौरिया क्षेत्र का है। पीडित बच्ची के पिता एक दुकान चलाते हैं। दुकान में मुखानी थाने में तैनात दरोगा मदन सिंह परिहार भी आता रहता है। वह मौका पाते ही बच्ची से छेड़खानी करने लगता था। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे वक्त से ऐसा कर रहा था। दुकानदार को जब ये पता चला तो उसने पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने दुकान में कैमरा लगा दिया। रोजाना की तरह मदन सिंह दुकान पहुंचा और बच्ची से छेड़खानी करने लगा।

    पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मदन सिंह की धुनाई कर दी। सरेआम दरोगा की धुनाई तो हुई ही उनकी वीडियो भी बनाई गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से जिले में चर्चा शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं एसएसपी ने आरोपी दरोगा सस्पेंड कर दिया है। उक्रांद नेता सुशील उनियाल व अन्य सामाजिक संगठन भी मुखानी थाने में परिजनों के साथ उक्त पुलिस के जवान के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े हुए हैं उनका कहना है यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version