Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित छात्रों को मिलेगा अंतिम मौका
    उत्तराखंड

    उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित छात्रों को मिलेगा अंतिम मौका

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    24 व 25 अक्टूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

    कहा, समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से पंजीकृत छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश

    देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विवि परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कतिपय कारणों से प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश दिए जाने हेतु एक और अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए।विभागीय समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापरक षिक्षा के लिए संकल्पबद्ध है जिस हेतु विभाग में अनवरत सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विवि में आगामी परीक्षा परिणम समर्थ के माध्यम से नैड-डिजिलॉकर से होंगे घोशित।

    उन्होंने कहा कि सरकार सुव्यवस्थित रूप से गुणवत्तापरक शिक्षा सुलभ कराने के लिए समस्त प्रयास कर रही है और इस हेतु शैक्षणिक कैलेण्डर जारी किया गया है जिसका अनुपालन समस्त विवि एवं संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाना है। गौरतलब है कि, समर्थ पोर्टल को पंजीकरण हेतु नहीं खोला जा रहा है, केवल प्रवेश से वंचित पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों और प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित छा़त्रों को ही दो दिनों (24 व 25 अक्टूबर) तक प्रवेष और शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

    विभागीय मंत्री डॉ रावत के निर्देश पर विभाग द्वारा प्रवेश से वंचित एवं इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न मीडिया माध्यमों से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ छात्रों को भी सूचना प्राप्त हो सके। गौरतलब है कि राज्य के वि0वि0 परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 11 जुलाई से ही संचालित हैं।

    सचिव, उच्च शिक्षा क्षा डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने निदेषक, उच्च शिक्षा के माध्यम से यह निर्देश दिए हैं कि प्रवेश प्रक्रिया कक्षाओं के संचालन के पश्चात द्वितीय पाली में अपराह्न 12 बजे के उपरान्त ही संचालित किया जाय जिससे कक्षा संचालन किसी भी दषा में प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि षिक्षा के गुणवत्ता के दृश्टिगत सभी को अपना दायित्व निभाना होगा। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से तय करने हेतु संस्था और शिक्षकों द्वारा विशेष रचनात्मक प्रयास किए जाएं।

    उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों के समग्र मूल्यांकन को छात्रों के प्रदर्षन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुलभ कराना हमारा नैतिक दायित्व है और महाविद्यालयों में पढ़ाई से कोताही बर्दाश्त नहीं जाएगी। उन्होंने संबंधित विवि एवं महाविद्यालयों को भी 75 प्रतिशत उपस्थिति मानक का पालन करने के निर्देशदिए हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेष हेतु 102503 पंजीकरण हुआ है जिसमें 79576 यूनिक आई डी हैं जिसके सापेक्ष अभी तक कुल 63167 छात्रों ने प्रवेज़ह7 लिया है।

    वहीं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेष हेतु 35365 पंजीकरण हुआ है जिसमें 21647यूनिक आई डी हैं जिसके सापेक्ष अभी तक कुल 15394 छात्रों ने प्रवेष लिया है। प्रवेष एवं शुल्क जमा करने हेतु पोर्टल पुनः 24 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे से खोला जाएगा जो कि 25 अक्टूबर को सायं 05 बजे तक खुला रहेगा। इस अवधि में समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से बी0एड0, एम0एड0 एवं विधि हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को विवि के नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया में मानकों के अनुपालन का दायित्व संबंधित संस्थान का होगा जिसके उल्लंघन पर संबंधित संस्थाओं के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version