Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, August 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»एसजीआरआरयू खेलोत्सव-बैडमिंटन में हर्ष और पूर्णिमा बने विजेता
    उत्तराखंड

    एसजीआरआरयू खेलोत्सव-बैडमिंटन में हर्ष और पूर्णिमा बने विजेता

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    क्रिकेट, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, टेबल टैनिस, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा तीसरा दिन

    देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का तीसरा दिन क्रिकेट, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, टेबल टैनिस एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष और पूर्णिमा ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।

    बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर तीसरेे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ पंकज मिश्रा, रजिस्ट्रार रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल सांइसेज़ एवम् स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी के बीच खेला गया। ह्यूमैनिटीज की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों मंे 3 विकेट के नुकसान पर 102 रनों का लक्ष्य रखा।

    गौरव कुमार ने 2 छक्कों की मदद से 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली, आयुष ने 7 गंेदों पर धुआंधार 20 रनों का महत्वपूर्णं योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 58 रन पर ढ़ेर हो गई। ह्यूमैनिटीज के नितिन ने 3 विकेट चटकाए। ह्यूमैनिटीज़ की टीम ने फाइनल में जगह पक्की की।

    बालक वर्ग वाॅलीबाल में के पहले सेमीफाइनल में ह्यूमैनिटीज की टीम ने बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ को 21-11, 21-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग वाॅलीबाल में के दूसरे सेमीफाइनल में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल ने स्कूल आॅफ मैनेजमेंट को 21-15, 21-14 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग बैडमिंटन एकल में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस के हर्ष ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के रितिक को 2-1 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की।

    बालिका वर्ग बैडमिंटन एकल में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस की पूर्णमा खाद्यान्न ह्यूमैनिटीज की मनीषा बिष्ट को 2-1 से पराजित कर फाइनल ट्राॅफी जीती। बैडमिंटन डबल्स में तनिष पंवार एवम् विवके पंवार की जोड़ी अव्वल रही, वहीं बालिका वर्ग में नियाशा और अंकिता की जोड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग वाॅलीबाल में बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की टीम को 21-19, 21-13 से शिकस्त देकर फाइनल जीता। इस अवसर पर डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ रविन्द्र कुमार, मनदीप नारंग, कमल बिजलवाण, संजय नेगी, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    युवाओं को रोजगार, पहाड़ में उद्योग और कब्जाधारियों को भूमिधरी अधिकार—धामी के बड़े ऐलान

    August 17, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version