Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों को निकाला सुरक्षित
    उत्तराखंड

    चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों को निकाला सुरक्षित

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest
    वायु सेना और एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान 
    चमोली।चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोहियों को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है। वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार को सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों पर्वतारोही सुरक्षित मिले। ब्रिटिश महिला फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए की महिला मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) बदरीनाथ से 6995 मीटर ऊंचे चौखंबा पर्वत आरोहण के लिए गईं थीं। तीन अक्तूबर को उन्होंने पेजर से अपने दूतावास से संपर्क कर बताया कि वे चौखंबा के पीक पर पहुंचने से पहले फंस गए हैं। उनका सामान खाई में गिर गया है।
    https://indiatimesgroup.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-06-at-11.01.30.mp4
    इसके बाद शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। उसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ और वायुसेना ने सुबह से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया। लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया। विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश में निकली एसडीआरएफ की टीम पर्वत पर करीब 4500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंची थी। यह एडवांस बेस कैंप है।
    एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार विदेशी महिलाओं ने जिस जगह से संपर्क किया था वह 6200 मीटर के करीब है। टीम से लगातार सेटेलाइट से संपर्क किया। सुबह इससे अधिक ऊंचाई पर पर्वतारोही मिले।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version