Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»आज 20 मार्च से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण, आधार किया गया इस बार अनिवार्य
    Uncategorized

    आज 20 मार्च से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण, आधार किया गया इस बार अनिवार्य

    adminBy adminMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    आज 20 मार्च से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण, आधार किया गया इस बार अनिवार्य
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 20 मार्च 2025 से प्रारंभ हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड की डिटेल देना अनिवार्य होगा। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस बार चारधाम की यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे।चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक रजिस्ट्रेशन सेंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से हरिद्वार व ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर भी रजिस्ट्रेशन सेंटर की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

    रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट-श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/  पर विजिट करना होगा। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। यहां पर उपलब्ध रजिस्टर या लॉगिन (पंजीकरण) पर क्लिक करें। अब यहां पर मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, राज्य व आधार कार्ड की डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।जानें चारों धाम के कपाट खुलने की तारीख-चारधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल 2025 को खुलेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन यानी 30 अप्रैल को खुल जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई 2025 को खुलेंगे। बद्रीनाथ के कपाट 04 मई 2025 को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

    जरूरी जानकारी

    यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है।

    रजिस्ट्रेशन में सही मोबाइल नम्बर दर्ज करें।

    धामों पर दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें।

    अपने साथ पर्याप्त ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट आदि अवश्य रखें।

    पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सटीक स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करें।

    वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी जाती है।

    यदि आप कोई दवा लेते हैं तो प्रचुर मात्रा में स्टॉक साथ रखें।

    यात्रा मार्ग पर विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए प्रस्थान करें, जिससे जलवायु अनुकूल हो सके।

    यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो यात्रा ना करें।

    हेलीकॉप्टर यात्रा हेतु टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक करें।

    हेलीकॉप्टर टिकट प्रदान करने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें।

    धामों पर दर्शन कराने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें।

    यात्रा मार्गों पर गंदगी न फैलाकर उन्हें स्वच्छ रखने में हमारा सहयोग करें।

    कृपया वाहनों की गति नियंत्रित रखें एवं वाहनों को उचित स्थलों पर ही पार्क करें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version