Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार में कलयुगी माँ का शर्मनाक काम… जुड़वा बच्चियां सोने नहीं देती थीं तो बेरहमी से मार डाला
    Uncategorized

    हरिद्वार में कलयुगी माँ का शर्मनाक काम… जुड़वा बच्चियां सोने नहीं देती थीं तो बेरहमी से मार डाला

    adminBy adminMarch 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार में कलयुगी माँ का शर्मनाक काम… जुड़वा बच्चियां सोने नहीं देती थीं तो बेरहमी से मार डाला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार के ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है। पड़ताल में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां उनकी देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसलिए परेशान होकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी निवासी हवेली चंबा यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ज्वालापुर के धीरवाली के पास एक उन्होंने किराए पर मकान लिया हुआ है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।

    पुलिस ने मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया है कि दोनों बच्चियां रात में अक्सर रोती थीं और उसे आराम नहीं मिलता था। इसलिए उसने तकिया से मुंह दबाकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गुरुवार को छह महीने की दो जुड़वा बहनों के मृत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली थी। फैक्टरी कर्मचारी महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी ग्राम हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर ने अपनी बच्चियों की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी पत्नी शुभांगी पास की ही दुकान पर दूध लेने गई थी। दोनों बच्चियां घर पर सो रही थीं। जब वापस लौटी तो दोनों बेहोशी मिली थी। अस्पताल ले जाने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

    मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की गई। पूछताछ करने के साथ ही आसपास के कैमरों को चेक किया गया। जिस वक्त शिवांगी ने घर से दूध लेने जाने की बात बताई और कमरे में उसे वक्त में जाती हुई नहीं दिखाई दी तब पुलिस का माथा ठनका और यहां से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ। कई घंटों तक महिला से गहनता से पूछताछ की गई। तब वह टूट गई और उसने राज खोल दिया।एसएसपी ने बताया महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थीं। उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। कम उम्र और साथ में कोई परिजन न होने की वजह से उसमें चिड़चिड़ापन बढ़ता गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version